अब ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव से पूछा, ठीक ठाक हैं न? लिखा खुला पत्र

उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों एनडीए के अहम घटक दल में शुमार होने वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के सुप्रीमो ओमप्रकाश राजभर और सपा प्रमुख सह पूर्व सीएम अखिलेश यादव के बीच जंग जारी है। पिछले कई दिनों से अखिलेश यादव पर निशाना साध रहे ओमप्रकाश राजभर ने फिर अखिलेश यादव को निशाने पर लिया है। राजभर ने अखिलेश यादव से फिर पूछा है कि वो रांची कब जा रहे हैं?
दरअसल अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट करते हुए ओपी राजभर ने खुला पत्र लिखा है। इसमें वह अखिलेश यादव के सेहतमंद होने की कामना करने के साथ ही सवाल भी दाग रहे हैं। उन्होंने लिखा है मित्र अखिलेश जी, उम्मीद है आप ठीक ठाक होंगे। अपनी मस्ती में चूर। इस मस्ती के दौर में आप झारखंड जा रहे हैं या नहीं? आपकी कथित क्रांति क्या दिल्ली तक ही सीमित थी? देश पूछ रहा है, बस हां या ना में जवाब दे दीजिए? आपका मित्र ,ओम प्रकाश राजभर

बता दें कि रांची में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर पिछले कुछ दिनों से ओपी राजभर करीब करीब हर रोज अखिलेश यादव पर सवाल दाग रहे हैं। प्रदेश के इन दो अहम नेताओं में बीच जारी राजनीतिक रस्साकस्सी से राज्य का राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है।











