रांची में परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, नाबालिग चालकों की स्कूटी जब्त

रांची में परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, नाबालिग चालकों की स्कूटी जब्त

राजधानी रांची में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों को लेकर परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने एक संयुक्त विशेष अभियान चलाया। यह अभियान डीटीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें ट्रैफिक डीएसपी प्रमोद केशरी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अभियान के दौरान कई नाबालिग छात्रों को स्कूटी चलाते हुए पकड़ा गया और उनकी गाड़ियां जब्त की गईं। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई, साथ ही उनके परिजनों को इस बारे में जानकारी देकर भविष्य में गलती न दोहराने की चेतावनी दी गई।

झारखंड सरकार के सड़क सुरक्षा और परिवहन विभाग द्वारा 3 नवम्बर से 9 नवम्बर तक “ओवरस्पीडिंग अवेयरनेस वीक” का आयोजन किया गया है। इस अभियान का मुख्य संदेश है – “रफ़्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ”।

अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस और नाबालिगों द्वारा चलाए जा रहे वाहनों को जब्त किया गया। इसके साथ ही, वाहन मालिकों को ट्रैफिक जागरूकता संबंधी बैनर दिए गए और आम जनता से सड़क नियमों का पालन करने की अपील की गई। राजधानी में इस अभियान का उद्देश्य केवल सख्ती दिखाना नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं को कम करना भी है।

Trending News

बेतला में 1.46 करोड़ की लागत से बनेगा डाक बंगला, जिला परिषद ने निकाली ई-निविदा
बेतला में 1.46 करोड़ की लागत से बनेगा डाक बंगला, जिला परिषद ने निकाली ई-निविदा
Nov 28, 2026, 12:35:00 PM
डीएम-एसपी, डीजीपी के साथ CM सम्राट चौधरी की बैठक, शाम में क्रिकेट लीग का पुरस्कार वितरण
डीएम-एसपी, डीजीपी के साथ CM सम्राट चौधरी की बैठक, शाम में क्रिकेट लीग का पुरस्कार वितरण
Nov 28, 2026, 12:26:00 PM
दानापुर के पिंटू मसाला मिल से 4.5 किलो खुला लाल मिर्च पाउडर जब्त,  पटना में चार खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
दानापुर के पिंटू मसाला मिल से 4.5 किलो खुला लाल मिर्च पाउडर जब्त, पटना में चार खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
Nov 28, 2026, 11:56:00 AM
पूर्व मंत्री हत्याकांड में 35 साल बाद आया बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के दोनों पुत्र दोषी करार
पूर्व मंत्री हत्याकांड में 35 साल बाद आया बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के दोनों पुत्र दोषी करार
Nov 28, 2026, 11:32:00 AM
सहरसा में 29 नवंबर को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह, छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित
सहरसा में 29 नवंबर को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह, छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित
Nov 28, 2026, 11:17:00 AM
UP विधानसभा चुनाव : 10 दिसंबर से राहुल गांधी सहारनपुर में करेंगे रैली, फूंकेंगे चुनावी शंखनाद
UP विधानसभा चुनाव : 10 दिसंबर से राहुल गांधी सहारनपुर में करेंगे रैली, फूंकेंगे चुनावी शंखनाद
Nov 28, 2026, 11:00:00 AM
BJP छोड़ने वाले दिग्गज नेताओं का राजनीतिक सफर...
BJP छोड़ने वाले दिग्गज नेताओं का राजनीतिक सफर...
Nov 28, 2026, 10:35:00 AM
IPL-2027 : 3 साल बाद फिर से पुराने कप्तान पर भरोसा, MI ने रोहित शर्मा को चुना
IPL-2027 : 3 साल बाद फिर से पुराने कप्तान पर भरोसा, MI ने रोहित शर्मा को चुना
Nov 28, 2026, 10:20:00 AM
परिसीमन बिल : INDIA ब्लॉक को झटका! शरद गुट ने बैठक से पूरी तरह बनाई दूरी
परिसीमन बिल : INDIA ब्लॉक को झटका! शरद गुट ने बैठक से पूरी तरह बनाई दूरी
Nov 28, 2026, 10:05:00 AM
बरवाडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
बरवाडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Nov 28, 2026, 9:50:00 AM