अवैध खनन में मजदूरों की मौ*त पर हाईकोर्ट सख्त, CBI और राज्य सरकार से जवाब तलब

अवैध खनन में मजदूरों की मौ*त पर हाईकोर्ट सख्त, CBI और राज्य सरकार से जवाब तलब

धनबाद जिले में अवैध खनन के दौरान मजदूरों की मौत से जुड़े मामलों को लेकर दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। याचिका में धनबाद के कुम्हार टोली स्थित राम कनाली क्षेत्र में 5 सितंबर 2025 और बाघमारा के केसर गढ़ इलाके में 22 जुलाई 2025 को हुई मौतों की सीबीआई जांच कराने के साथ-साथ खनन से प्रभावित लोगों के पुनर्वास की मांग की गई है।

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने इस मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को नोटिस जारी करते हुए अपना पक्ष और जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही राज्य सरकार को भी इस संबंध में विस्तृत जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया है। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 9 फरवरी निर्धारित की है।

यह मामला हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ के समक्ष सुना गया। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता निखिल रंजन ने पक्ष रखा, जबकि इस जनहित याचिका को सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पांडेय द्वारा दाखिल किया गया है।

याचिका में अवैध खनन से जुड़े हादसों को गंभीर मानवीय और कानूनी मुद्दा बताते हुए स्वतंत्र जांच और पीड़ित परिवारों के पुनर्वास की मांग की गई है। अदालत के निर्देश के बाद अब सभी पक्षों के जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM