पेसा नियमावली पर हाईकोर्ट सख्त, सचिव से मांगा जवाब; बालू घाट आवंटन पर रोक बरकरार

पेसा अधिनियम से जुड़ी नियमावली अब तक लागू नहीं किए जाने के आरोपों पर दायर अवमानना याचिका को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई। इस दौरान पंचायती राज विभाग के सचिव मनोज कुमार स्वयं न्यायालय में उपस्थित हुए।

सुनवाई के दौरान अदालत ने सचिव से सीधे सवाल किया कि क्या पेसा कानून से संबंधित नियमों को अब तक राज्य कैबिनेट के समक्ष रखा गया है या नहीं। इस पर सचिव ने लिखित जवाब दाखिल करने के लिए मंगलवार तक का समय मांगा। कोर्ट ने उनका अनुरोध स्वीकार कर लिया।

हालांकि, न्यायालय ने मौखिक टिप्पणी करते हुए स्पष्ट संकेत दिया कि यदि अगली सुनवाई तक स्थिति स्पष्ट नहीं की गई, तो मामले में कड़ा रुख अपनाया जा सकता है।

कोर्ट ने यह भी साफ किया कि पिछली सुनवाई में बालू घाटों की नीलामी के बाद आवंटन पर लगाई गई रोक फिलहाल प्रभावी रहेगी और अगली तारीख तक इसमें कोई ढील नहीं दी जाएगी।

यह अवमानना याचिका आदिवासी बुद्धिजीवी मंच की ओर से दाखिल की गई है। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने की। याचिकाकर्ता पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत कुमार ने न्यायालय के समक्ष दलीलें रखीं।

Trending News

683 ओटी असिस्टेंट, 100 ईसीजी टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती

Sep 12, 2026, 7:06:00 AM
बिहार में पीजी चिकित्सा छात्रों को बड़ी सौगात, मानदेय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी

Sep 12, 2026, 6:59:00 AM
12 वर्षीय बच्चे ने निगल ली सीटी, डॉक्टरों ने ब्रोंकोस्कोपी से निकाला

Sep 12, 2026, 6:37:00 AM
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा

Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी

Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री

Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत

Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज

Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार

Sep 11, 2026, 6:38:00 PM