ED-झारखंड पुलिस विवाद पर हाईकोर्ट का हस्तक्षेप, प्रवर्तन निदेशालय के अफसरों पर कार्रवाई फिलहाल स्थगित

ED-झारखंड पुलिस विवाद पर हाईकोर्ट का हस्तक्षेप, प्रवर्तन निदेशालय के अफसरों पर कार्रवाई फिलहाल स्थगित

प्रवर्तन निदेशालय (ED) और झारखंड पुलिस के बीच उपजे टकराव के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने अहम हस्तक्षेप किया है। शुक्रवार को अदालत ने ईडी द्वारा दाखिल रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए स्पष्ट किया कि अगले आदेश तक ईडी के किसी भी अधिकारी के खिलाफ कोई दंडात्मक कदम नहीं उठाया जाएगा।

हाईकोर्ट के इस अंतरिम आदेश से उन ईडी अधिकारियों को तत्काल राहत मिली है, जिनके विरुद्ध मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक आरोपी संतोष कुमार ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अदालत ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी बड़ा निर्देश देते हुए कहा है कि अब ईडी अधिकारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी बीएसएफ संभालेगी।

दरअसल, रांची पुलिस द्वारा गुरुवार को ईडी के हिनू स्थित कार्यालय में की गई कार्रवाई को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। ईडी ने अपनी याचिका में न सिर्फ पुलिस की कार्रवाई को चुनौती दी, बल्कि पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराने की मांग भी की है। इसी याचिका पर शुक्रवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।

इस विवाद की जड़ पीएचईडी (PHED) में कार्यरत कर्मचारी संतोष कुमार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत है। संतोष का आरोप है कि रांची स्थित ईडी कार्यालय में पूछताछ के दौरान उसके साथ मारपीट की गई और अधिकारियों ने उसके साथ दुर्व्यवहार व मानसिक प्रताड़ना की।

शिकायत के आधार पर रांची के एयरपोर्ट थाना में मामला दर्ज किया गया। एफआईआर के बाद गुरुवार सुबह रांची पुलिस की एक टीम अचानक ईडी कार्यालय पहुंची, जहां कई घंटों तक जांच चली। इस दौरान घटना के समय कार्यालय में मौजूद अधिकारियों से भी पूछताछ की गई।

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM