दिशोम गुरु शिबू सोरेन जयंती पर रांची में होगा ‘गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड’ संवाद कार्यक्रम

दिशोम गुरु शिबू सोरेन जयंती पर रांची में होगा ‘गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड’ संवाद कार्यक्रम

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जन्मदिवस के अवसर पर 11 जनवरी 2026 को रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में “गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना” पर आधारित संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य के 10वीं से 12वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद करेंगे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रांची, मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं और विभागीय तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के विद्यार्थियों को गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। यह योजना उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की दिशा में राज्य सरकार की एक अहम पहल है, जिससे विद्यार्थियों के भविष्य को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, मंच एवं पंडाल निर्माण, बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, अग्नि सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा और आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए। साथ ही सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा, ताकि आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि विद्यार्थियों के आगमन और निकासी की व्यवस्था सुचारु रहे, पंजीकरण प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से संचालित हो तथा योजना से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों और सूचनाओं की पूर्व तैयारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को समयबद्ध तरीके से अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने का निर्देश दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त रांची, पुलिस अधीक्षक (नगर/यातायात), परियोजना निदेशक समेकित जनजाति विकास अभिकरण, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), अनुमंडल पदाधिकारी सदर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, नगर निगम रांची के उप प्रशासक, विशेष विनियमन पदाधिकारी, जिला नजारत उपसमाहर्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला खेल पदाधिकारी तथा अग्रणी जिला प्रबंधक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM