स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का सुनहरा मौका! JSSC ने 53 पदों के लिए शुरू की आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का सुनहरा मौका! JSSC ने 53 पदों के लिए शुरू की आवेदन प्रक्रिया

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने पारा मेडिकल सेवाओं में नियुक्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग द्वारा कुल 53 रिक्त पदों पर बहाली की जाएगी, जिसमें नर्सिंग और अन्य तकनीकी स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पद शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 8 जनवरी से 7 फरवरी तक JSSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 9 फरवरी तय की गई है, जबकि आवेदन में हुई किसी भी गलती को सुधारने के लिए 10 से 13 फरवरी तक करेक्शन विंडो उपलब्ध रहेगी।

इस भर्ती अभियान के तहत महिला नर्स, पुरुष नर्स, फार्मासिस्ट, फीमेल व मेल हेल्थ वर्कर, कंपाउंडर, ड्रेसर और एक्स-रे टेक्नीशियन के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि पदों के अनुसार उम्मीदवारों के पास न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के रूप में मैट्रिक या इंटरमीडिएट (विज्ञान) के साथ संबंधित डिप्लोमा या प्रशिक्षण होना अनिवार्य है। नर्सिंग से जुड़े सभी पदों के लिए झारखंड नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण आवश्यक होगा।

चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-1 से लेकर लेवल-5 तक के वेतनमान के अंतर्गत नियुक्ति दी जाएगी। भर्ती परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी, जिसमें दो चरण शामिल होंगे। पहला पेपर सामान्य ज्ञान और भाषा से संबंधित होगा, जबकि दूसरा पेपर तकनीकी या ट्रेड आधारित विषयों पर केंद्रित रहेगा।

आयोग द्वारा विभिन्न श्रेणियों के लिए न्यूनतम अर्हता अंक भी निर्धारित किए गए हैं। सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 40 प्रतिशत, महिलाओं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 32 प्रतिशत, बीसी-1 के लिए 34 प्रतिशत, बीसी-2 के लिए 36.5 प्रतिशत और आदिम जनजाति वर्ग के लिए 30 प्रतिशत अंक अनिवार्य होंगे।

रिक्त पदों की बात करें तो नियमित श्रेणी में महिला नर्स के 2, पुरुष नर्स के 26, फार्मासिस्ट के 2, कंपाउंडर के 10 और ड्रेसर के 8 पद शामिल हैं। वहीं बैकलॉग के तहत पुरुष नर्स के 2 और एक्स-रे टेक्नीशियन का 1 पद भरा जाएगा।

Trending News

ये कैसा गोलगप्पा ! खाने के बाद दर्जनों पहुंचे अस्पताल, इलाज जारी
ये कैसा गोलगप्पा ! खाने के बाद दर्जनों पहुंचे अस्पताल, इलाज जारी
Sep 12, 2026, 7:16:00 AM
683 ओटी असिस्टेंट, 100 ईसीजी टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
683 ओटी असिस्टेंट, 100 ईसीजी टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
Sep 12, 2026, 7:06:00 AM
बिहार में पीजी चिकित्सा छात्रों को बड़ी सौगात, मानदेय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी
बिहार में पीजी चिकित्सा छात्रों को बड़ी सौगात, मानदेय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी
Sep 12, 2026, 6:59:00 AM
12 वर्षीय बच्चे ने निगल ली सीटी, डॉक्टरों ने ब्रोंकोस्कोपी से निकाला
12 वर्षीय बच्चे ने निगल ली सीटी, डॉक्टरों ने ब्रोंकोस्कोपी से निकाला
Sep 12, 2026, 6:37:00 AM
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM