आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की को झारखंड हाईकोर्ट से झटका

आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की को झारखंड हाईकोर्ट से झटका

पूर्व मंत्री और कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की को आय से अधिक संपत्ति के मामले में झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा सुनाई गई सजा के खिलाफ दायर उनकी आपराधिक अपील (क्रिमिनल अपील) पर राहत देने से इनकार कर दिया है। इसके साथ ही अदालत ने उनके खिलाफ 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

बंधु तिर्की ने अदालत में हस्तक्षेप याचिका (इंटरवेंशन पिटीशन) दायर कर अपील की सुनवाई जल्द करने का अनुरोध किया था, लेकिन न्यायमूर्ति संजय प्रसाद की अदालत ने उनकी यह याचिका खारिज कर दी। इससे पहले भी उन्होंने इसी तरह की एक याचिका दाखिल की थी, जिसे बाद में उन्होंने स्वयं वापस ले लिया था।

गौरतलब है कि यह मामला तब चर्चा में आया था जब सीबीआई की विशेष अदालत (न्यायाधीश पी.के. शर्मा) ने 28 मार्च 2022 को बंधु तिर्की को आय से अधिक संपत्ति रखने का दोषी पाते हुए तीन साल की सजा सुनाई थी। इस फैसले को चुनौती देते हुए उन्होंने हाईकोर्ट में अपील की थी, लेकिन अब तक उन्हें अपील में भी कोई राहत नहीं मिल सकी है।

इस ताजा आदेश के बाद बंधु तिर्की के लिए कानूनी मोर्चे पर मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं।

Trending News

जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
Aug 30, 2026, 10:19:00 PM
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
Aug 30, 2026, 10:08:00 PM
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
Aug 30, 2026, 9:51:00 PM
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
Aug 30, 2026, 9:43:00 PM
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
Aug 30, 2026, 9:13:00 PM
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Aug 30, 2026, 8:53:00 PM
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
Aug 30, 2026, 5:55:00 PM
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन  नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
Aug 30, 2026, 5:48:00 PM
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
Aug 30, 2026, 5:28:00 PM
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
Aug 30, 2026, 5:20:00 PM