मानगो में रंगदारी की साजिश नाकाम, हथियार समेत तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

मानगो में रंगदारी की साजिश नाकाम, हथियार समेत तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

जमशेदपुर के मानगो इलाके में कारोबारियों को निशाना बनाकर रंगदारी वसूली की योजना बना रहे एक आपराधिक गिरोह को पुलिस ने कार्रवाई से पहले ही दबोच लिया। उलीडीह थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान गिरोह से जुड़े तीन युवकों को गिरफ्तार कर इलाके में संभावित बड़ी वारदात को टाल दिया।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह आजादनगर के आजादबस्ती रोड नंबर-15 निवासी अयाज उर्फ फैजल के इशारे पर सक्रिय था। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि सोमवार को वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध युवक सफेद रंग की आई-20 कार से मानगो से डिमना की ओर जाते हुए व्यापारियों से रंगदारी मांगने की तैयारी कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही एसपी सिटी के निर्देश पर डीएसपी पटमदा के नेतृत्व में डिमना चौक के पास डी-चौधरी कॉम्पलेक्स क्षेत्र में सघन वाहन जांच शुरू की गई। इसी दौरान मानगो की ओर से आ रही संदिग्ध आई-20 कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कार सवार भागने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर वाहन को घेर लिया और उसमें सवार तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान मो. अमान के पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। इसके अलावा कार की जांच में बेसबॉल बैट, फोल्डिंग चाकू, लोहे की रॉड और एप्पल कंपनी का एक आईफोन भी जब्त किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे उलीडीह थाना क्षेत्र के व्यापारियों को डराने-धमकाने के इरादे से हथियार साथ लेकर घूम रहे थे। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM