अंश-अंशिका की सुरक्षित वापसी की मांग तेज, रविवार को एचईसी बंद का आह्वान

अंश-अंशिका की सुरक्षित वापसी की मांग तेज, रविवार को एचईसी बंद का आह्वान

अंश–अंशिका बचाओ संघर्ष समिति ने शुक्रवार को धुर्वा क्षेत्र में जनसमर्थन जुटाने के लिए अभियान तेज कर दिया। समिति के बैनर तले धुर्वा बस स्टैंड, जेपी मार्केट सेक्टर-2 और झोपड़ी मार्केट में नुक्कड़ सभाएं आयोजित की गईं, जहां लोगों से अपील की गई कि आठ दिनों से लापता 5 वर्षीय अंश और 4 वर्षीय अंशिका की सकुशल बरामदगी के लिए मानवीय संवेदना दिखाते हुए 11 जनवरी 2026 को पूरे एचईसी क्षेत्र बंद के आह्वान को स्वेच्छा से समर्थन दें।

सभा के दौरान लोगों को यह भी जानकारी दी गई कि आज शाम 4:30 बजे मौसीबाड़ी से पद मार्च शुरू किया जाएगा, जो पुराने विधानसभा क्षेत्र से होते हुए बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा तक पहुंचेगा।

राजद नेता एवं संघर्ष समिति के संयोजक कैलाश यादव ने कहा कि बच्चों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रशासन जो प्रयास कर रहा है, समिति उनका पूरा समर्थन करती है और प्रशासन का मनोबल बढ़ाने के लिए साथ खड़ी है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक अंश और अंशिका सकुशल अपने घर नहीं लौटते, तब तक प्रशासन से सवाल पूछने की प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि हाल के दो-तीन दिनों में प्रशासन की सक्रियता बढ़ी है, लेकिन यदि शुरुआत से ही इस तरह की गंभीरता दिखाई गई होती तो हालात यहां तक नहीं पहुंचते।

वहीं धुर्वा मंडल कांग्रेस अध्यक्ष और समिति के सदस्य रंजन यादव ने कहा कि जनता में बढ़ते आक्रोश को रोक पाना कठिन हो रहा है। ऐसे में अपहृत बच्चों के परिजनों का मनोबल बनाए रखना बेहद जरूरी है और समिति परिवार के हित में लिए जाने वाले हर निर्णय के साथ मजबूती से खड़ी है।

नुक्कड़ सभाओं में नंदन यादव, रंजन यादव, अनिता यादव, सुनील राय, मनीष राय, रामकुमार सिंह, दिलीप सिंह, राजन पाठक, ओम तिवारी, उदय सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक मौजूद रहे।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM