निर्माण उद्योग के दिग्गज रामकृपाल सिंह का निधन, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

निर्माण उद्योग के दिग्गज रामकृपाल सिंह का निधन, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

झारखंड और बिहार के निर्माण क्षेत्र में अहम पहचान रखने वाले रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन के चेयरमैन रामकृपाल सिंह का रविवार, 29 दिसंबर की सुबह निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे और बीते करीब दो सप्ताह से अस्वस्थ चल रहे थे। पटना के पारस अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

रामकृपाल सिंह बिहार के बेगुसराय जिले के रामदिरी गांव के मूल निवासी थे। कार्यक्षेत्र के चलते उनका रांची के चेशायर होम रोड स्थित आवास पर भी नियमित प्रवास रहता था। उनके निधन की खबर मिलते ही झारखंड और बिहार के कंस्ट्रक्शन सेक्टर के साथ-साथ सामाजिक और व्यावसायिक जगत में गहरा शोक व्याप्त हो गया।

वे अपने पीछे दो पुत्र, सुधीर कुमार और रंजन कुमार, एक पुत्री, दो पोते और दो पोतियां छोड़ गए हैं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे उनके पैतृक गांव रामदिरी (बेगुसराय) में किया जाएगा।

रामकृपाल सिंह ने वर्ष 1973 में एक छोटे प्रोप्राइटरशिप उद्यम के रूप में निर्माण व्यवसाय की नींव रखी थी। सतत परिश्रम, अनुशासन और दीर्घकालिक सोच के बल पर उन्होंने इस व्यवसाय को मजबूत संस्थान में तब्दील किया। वर्ष 2003 में कंपनी को प्राइवेट लिमिटेड का दर्जा मिला। आज रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन एक प्रतिष्ठित ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) कंपनी के रूप में जानी जाती है, जो सड़क, रेलवे, खनन और भवन निर्माण से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट्स को अंजाम देती है।

कंपनी द्वारा झारखंड में निर्मित कई परियोजनाएं राज्य की पहचान बन चुकी हैं। इनमें रांची का झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, झारखंड हाई कोर्ट, विधानसभा भवन, समाहरणालय भवन और अनेक प्रमुख सड़क परियोजनाएं शामिल हैं। हाल ही में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा जारी देश की शीर्ष 10 कंस्ट्रक्शन कंपनियों की सूची में भी रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन को स्थान मिला था। इसके अलावा, झारखंड बिल्डर्स एसोसिएशन ने कंपनी को ‘कॉन्ट्रैक्टर ऑफ द ईयर’ जैसे सम्मान से भी नवाजा था।

रामकृपाल सिंह का निधन न केवल एक सफल उद्यमी का जाना है, बल्कि निर्माण उद्योग के लिए एक युग के अंत के रूप में भी देखा जा रहा है।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM