झारखंड में शीतलहर का कहर, शून्य से नीचे गिरा पारा; बर्फीली वादी में तब्दील हुआ मैक्लुस्कीगंज

झारखंड में शीतलहर का कहर, शून्य से नीचे गिरा पारा; बर्फीली वादी में तब्दील हुआ मैक्लुस्कीगंज

झारखंड में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी रांची समेत राज्य के ज्यादातर जिलों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने रांची में सभी स्कूलों को 10 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को हजारीबाग में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा। वहीं रांची और आसपास के इलाकों में भी ठंड के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आया।

झारखंड का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैक्लुस्कीगंज, जिसे ‘मिनी लंदन’ के नाम से जाना जाता है, इस बार रिकॉर्ड तोड़ ठंड का गवाह बना। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे गिरकर माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पारा गिरते ही पूरा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया और लोगों को दिनभर ठिठुरन का सामना करना पड़ा।

भीषण ठंड के कारण मैक्लुस्कीगंज में सामान्य गतिविधियां लगभग ठप हो गईं। सुबह होते ही इलाका बर्फ की सफेद परत से ढका दिखाई दिया। पेड़-पौधों, खेतों, खलिहानों, पुआल और खुले मैदानों पर जमी बर्फ ने पूरे क्षेत्र को किसी पहाड़ी इलाके जैसा रूप दे दिया।

मौसम विभाग ने 9 और 10 जनवरी के लिए गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, बोकारो और लातेहार जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा डालटनगंज, हजारीबाग, खूंटी और लोहरदगा में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 14 जनवरी तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में खास बदलाव के आसार नहीं हैं, हालांकि 11 जनवरी के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

दृश्यता की बात करें तो गुरुवार को डालटनगंज में विजिबिलिटी सबसे कम 300 मीटर रही, जबकि देवघर में यह घटकर 500 मीटर तक पहुंच गई। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड और कोहरे को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।





Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM