झारखंड में ठंड का प्रकोप जारी, उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

झारखंड में ठंड का प्रकोप जारी, उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

रांची सहित पूरे झारखंड में ठंड का प्रकोप लगातार गहराता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल शीतलहर से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से राज्य के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और अगले तीन से चार दिनों तक मौसम के रुख में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

पूर्वानुमान के मुताबिक 29 दिसंबर को न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर रह सकता है, जबकि 30 दिसंबर के बाद इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी संभव है। हालांकि तापमान में संभावित सुधार के बावजूद सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की आशंका जताई गई है, जिससे दैनिक जीवन और यातायात प्रभावित हो सकता है।

राज्य के लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। राजधानी रांची में रविवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया, लेकिन ग्रामीण और खुले इलाकों में ठंड कहीं अधिक तीखी महसूस की गई। कांके क्षेत्र में पारा 2.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, वहीं कोल्हान अंचल में भी न्यूनतम तापमान इसी स्तर के आसपास पहुंच गया।

रांची और आसपास के क्षेत्रों में इस बार ठंड ने पुराने रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। मैक्लुस्कीगंज के जोभिया स्थित राणा कंट्री कॉटेज में लगे डिजिटल थर्मामीटर में न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते करीब दो दशकों में यह पहला अवसर है जब तापमान एक डिग्री से नीचे पहुंचा है। रविवार को रांची इस मौसम का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री गिरकर 6.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है। हालांकि अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी के कारण दिन में कुछ हद तक राहत महसूस की गई।

घने कोहरे का असर हवाई यातायात पर भी साफ दिखाई दिया। बीते 24 घंटे के दौरान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से संचालित 13 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि कई फ्लाइट्स अपने तय समय से देर से रवाना हुईं। खासकर सुबह की उड़ानें सबसे ज्यादा प्रभावित रहीं। रांची से कोलकाता, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, पटना, मुंबई और अहमदाबाद जाने वाली कई उड़ानों में देरी हुई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार मौसम साफ होने पर उड़ानों का संचालन सामान्य किया जाएगा, लेकिन यदि कोहरे की स्थिति बनी रहती है तो आने वाले दिनों में भी उड़ान सेवाओं पर असर पड़ सकता है।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM