झारखंड के गौरवशाली 25 वर्षों का जश्न, मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखा कर जन-जागरूकता प्रचार वाहनों को किया रवाना

 झारखंड के गौरवशाली 25 वर्षों का जश्न, मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखा कर जन-जागरूकता प्रचार वाहनों को किया रवाना

राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के अवसर पर आज मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित प्रचार वाहनों के “फ्लैग ऑफ़ कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ये प्रचार वाहन राज्य के सभी जिलों, प्रखंडों और गांवों का भ्रमण करेंगे तथा झारखंड की 25 वर्षों की उपलब्धियों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुँचाएंगे। इनके माध्यम से युवाओं, महिलाओं, किसानों और समाज के हर वर्ग को राज्य के समग्र विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने समस्त राज्यवासियों को रजत जयंती की शुभकामनाएँ दी और कहा कि पिछले 25 वर्षों की यह यात्रा झारखंड की उन्नति और आत्मगौरव की गाथा है। उन्होंने आगे कहा कि जिस उद्देश्य और संकल्प के साथ यह राज्य बना था, उसे आगे बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि रजत जयंती के साथ ही हम झारखंड के आदिवासी समाज के प्रेरक नेता भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती भी मनाएँगे।

कार्यक्रम में झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोकपरंपराओं की झलक भी दिखाई गई। पारंपरिक लोकनृत्य, लोकगीत और स्थानीय वाद्य यंत्रों की धुनों ने आयोजन को जीवंत और मनोरम बना दिया। दुमका के संताली बैंड सहित अन्य स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से राज्य की सांस्कृतिक विविधता और एकता का संदेश साझा किया।

इस अवसर पर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक राजीव लोचन बख्शी, विभागीय अधिकारी और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Trending News

जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
Aug 30, 2026, 10:19:00 PM
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
Aug 30, 2026, 10:08:00 PM
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
Aug 30, 2026, 9:51:00 PM
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
Aug 30, 2026, 9:43:00 PM
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
Aug 30, 2026, 9:13:00 PM
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Aug 30, 2026, 8:53:00 PM
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
Aug 30, 2026, 5:55:00 PM
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन  नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
Aug 30, 2026, 5:48:00 PM
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
Aug 30, 2026, 5:28:00 PM
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
Aug 30, 2026, 5:20:00 PM