BREAKING : जमीन घोटाला मामले में कारोबारी विनय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

BREAKING : जमीन घोटाला मामले में कारोबारी विनय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

हजारीबाग में डीसी पद पर तैनाती के दौरान आईएएस विनय चौबे से जुड़े वन भूमि के कथित अवैध लेन-देन और नियमों के उल्लंघन में म्यूटेशन के मामले में नामजद आरोपी विनय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें फिलहाल अंतरिम जमानत प्रदान कर दी है।

यह आदेश सुप्रीम कोर्ट की दो सदस्यीय पीठ (न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति एन. वी. अंजारिया) ने पारित किया। कोर्ट ने मामले के तथ्यों को देखते हुए विनय सिंह को अस्थायी रूप से रिहा करने का निर्देश दिया है।

गौरतलब है कि ऑटोमोबाइल व्यवसाय से जुड़े विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह, एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कांड संख्या 11/2025 में नामजद अभियुक्त हैं। ACB की जांच में जिस जमीन को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है, वह दोनों पति-पत्नी के नाम पर दर्ज बताई गई है।

जांच एजेंसी के अनुसार, यह भूमि हजारीबाग सदर अंचल के थाना नंबर 252 क्षेत्र में स्थित है। इसमें खाता संख्या 95 के अंतर्गत प्लॉट नंबर 1055, 1060 और 848 शामिल हैं, जिनका कुल रकबा 28 डिसमिल है। इसके अलावा खाता संख्या 73 के प्लॉट नंबर 812 की भूमि का क्षेत्रफल 72 डिसमिल बताया गया है। यह पूरा भूखंड सदर अंचल के बभनवे मौजा, हल्का नंबर 11 में आता है।

ACB का दावा है कि इन सभी जमीनों पर विनय सिंह और स्निग्धा सिंह का प्रत्यक्ष दखल-कब्जा है और वर्तमान में यहां ‘नेक्सजेन’ नाम से एक ऑटोमोबाइल शोरूम संचालित किया जा रहा है।

मामले में सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम राहत के बाद अब आगे की कानूनी प्रक्रिया और जांच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM