BREAKING : मून डिस्को बार ह*त्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार

BREAKING : मून डिस्को बार ह*त्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार

लालपुर स्थित मून डिस्को बार के बाहर युवक को कार से कुचलकर मार डालने की सनसनीखेज घटना में रांची पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एसएसपी राकेश रंजन को मिली पुख्ता गुप्त जानकारी के आधार पर गठित विशेष पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में शामिल दोनों प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रांची पुलिस जल्द ही प्रेस वार्ता कर पूरे घटनाक्रम का विस्तृत खुलासा करेगी।

घटना बीते चार जनवरी की रात की है। जानकारी के मुताबिक, सत्यप्रकाश सिंह अपने भांजे अंकित कुमार सिंह और उसके कुछ दोस्तों के साथ देर शाम मून डिस्को बार पहुंचे थे। रात करीब बारह बजे जब सभी बाहर निकले, तभी वहां मौजूद दूसरे गुट के लोगों ने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी।

इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी एक सफेद कार से आरोपियों ने अंकित और उसके साथियों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हमले में अंकित कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका दोस्त आकाश कुमार भी चोटिल हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसके बाद आरोपियों ने एक बार फिर कार चढ़ाकर अंकित को बेरहमी से कुचल दिया और मौके से फरार हो गए।

घायल अवस्था में अंकित को पहले सदर अस्पताल, रांची ले जाया गया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए रिम्स रेफर किया गया। रिम्स पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद दहशत के माहौल में मृतक के मामा सत्यप्रकाश सिंह और उनके साथी शव को लेकर गढ़वा चले गए।

पांच जनवरी को गढ़वा थाना में इस संबंध में जीरो एफआईआर दर्ज कराई गई, जिसके बाद गढ़वा सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची पुलिस ने जांच तेज की और अब आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ इस बहुचर्चित हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM