नये रूप में विकसित होगा उलिहातू का बिरसा ओड़ा, ढाई करोड़ की लागत से होगा सौंदर्यीकरण

नये रूप में विकसित होगा उलिहातू का बिरसा ओड़ा, ढाई करोड़ की लागत से होगा सौंदर्यीकरण

 भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर उनके पैतृक गांव उलिहातू स्थित बिरसा ओड़ा को एक नया और पारंपरिक ट्राइबल लुक देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने इसके सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार के लिए ढाई करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दे दी है। स्वीकृति मिलते ही जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग ने कार्ययोजना पर अमल शुरू कर दिया है।

बिरसा ओड़ा परिसर को मिलेगा नया पारंपरिक स्वरूप

इस परियोजना के तहत बिरसा ओड़ा के मुख्य द्वार का पुनर्निर्माण पारंपरिक आदिवासी डिजाइन में किया जाएगा, ताकि प्रवेश करते ही आगंतुकों को आदिवासी संस्कृति की झलक मिल सके। परिसर में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के चारों ओर आकर्षक लैंडस्केपिंग और सजावट की जाएगी। संपूर्ण क्षेत्र को बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और जनजातीय परंपराओं को केंद्र में रखकर विकसित किया जा रहा है।

केंद्र सरकार से भी मिली बड़ी सहायता

इस बीच, भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय ने भगवान बिरसा मुंडा टूरिस्ट सर्किट के निर्माण के लिए 40 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है और इसके लिए राशि भी आवंटित कर दी गई है। इस परियोजना के अंतर्गत बिरसा मुंडा से जुड़े छह गांवों को जोड़ा गया है। नए साल से इसके कार्य आरंभ होने की संभावना है।

उलिहातू बनेगा पर्यटन का नया केंद्र

जिला पर्यटन पदाधिकारी राजेश चौधरी ने बताया कि वर्तमान में बिरसा ओड़ा की दीवारों और पेंटिंग्स में दिखने वाला स्वरूप बिरसा मुंडा की असली सांस्कृतिक पहचान को नहीं दर्शाता। इसलिए सरकार ने इसे मूल आदिवासी कला और परंपरा के अनुरूप नया रूप देने का निर्णय लिया है। इस विकास कार्य में पारंपरिक चित्रकला, मूर्तिकला, भित्तिचित्र और प्राकृतिक सौंदर्य को प्रमुखता दी जाएगी, जिससे यह स्थल राज्य और देशभर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सके।

आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्थल बनेगा बिरसा ओड़ा

परियोजना के पूरा होने के बाद उलिहातू न केवल धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से, बल्कि पर्यटन के लिहाज से भी एक नई पहचान हासिल करेगा। सरकार का उद्देश्य है कि इस विकास कार्य के माध्यम से बिरसा मुंडा के विचारों, संघर्ष और उनकी सांस्कृतिक धरोहर को आने वाली पीढ़ियां और गहराई से समझ सकें।

Trending News

जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
Aug 30, 2026, 10:19:00 PM
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
Aug 30, 2026, 10:08:00 PM
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
Aug 30, 2026, 9:51:00 PM
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
Aug 30, 2026, 9:43:00 PM
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
Aug 30, 2026, 9:13:00 PM
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Aug 30, 2026, 8:53:00 PM
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
Aug 30, 2026, 5:55:00 PM
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन  नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
Aug 30, 2026, 5:48:00 PM
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
Aug 30, 2026, 5:28:00 PM
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
Aug 30, 2026, 5:20:00 PM