NEET UG काउंसलिंग को लेकर बड़ा अपडेट, JCECEB ने जारी किया संशोधित शेड्यूल

NEET UG काउंसलिंग को लेकर बड़ा अपडेट, JCECEB ने जारी किया संशोधित शेड्यूल

झारखंड में NEET UG 2026 के जरिए MBBS और BDS पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने मेडिकल काउंसलिंग के पहले चरण का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) के निर्देश के बाद काउंसलिंग की तारीखों में बदलाव किया गया है।

नए कार्यक्रम के मुताबिक अभ्यर्थी 25 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। इसी अवधि में उन्हें कॉलेज और पाठ्यक्रम की प्राथमिकताएं दर्ज करने का अवसर मिलेगा। भरे गए विकल्पों में आवश्यक संशोधन भी 25 अगस्त तक किया जा सकेगा।

पहले राउंड के तहत सीट आवंटन की प्रक्रिया 27 अगस्त से 5 सितंबर तक चलेगी। इस दौरान चयनित अभ्यर्थी अपना प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।

सीट मिलने के बाद दस्तावेजों के सत्यापन और संबंधित संस्थान में दाखिले की प्रक्रिया 28 अगस्त से 5 सितंबर के बीच पूरी करनी होगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी करने की सलाह दी गई है।

संशोधित काउंसलिंग कार्यक्रम केवल राज्य कोटे की सीटों तक सीमित नहीं है। कुछ निजी मेडिकल और डेंटल संस्थानों की ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों को भी इस प्रक्रिया में शामिल किया गया है।

इनमें पलामू का लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, सरायकेला-खरसावां का नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, दुमका का सिद्धो कान्हू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, खूंटी का बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च तथा गढ़वा का वनांचल डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल शामिल है।

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए RIMS जारी करेगा प्रमाण पत्र

शैक्षणिक सत्र 2026-27 में MBBS, BDS और BHMS में दाखिले के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने की जिम्मेदारी रांची स्थित RIMS को सौंपी गई है। संबंधित अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा।

BHMS पाठ्यक्रम में दाखिले के संबंध में JCECEB ने बताया है कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग से अभी सीटों की संख्या की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। सीटों का विवरण उपलब्ध होने के बाद NEET UG के आधार पर राज्य की मेधा सूची तैयार की जाएगी और उसी के अनुरूप सीटों का आवंटन किया जाएगा।

अगले राउंड की तारीखें बाद में होंगी जारी

पहले चरण के बाद होने वाले दूसरे, तीसरे और स्ट्रे वैकेंसी राउंड का कार्यक्रम अभी जारी नहीं किया गया है। इन चरणों की तारीखें MCC की ओर से मिलने वाले निर्देशों के आधार पर बाद में घोषित की जाएंगी।

JCECEB ने अभ्यर्थियों से काउंसलिंग की हर नई सूचना के लिए पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने को कहा है, ताकि रजिस्ट्रेशन, विकल्प भरने, सीट आवंटन और नामांकन से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण जानकारी छूट न जाए।

Trending News

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बदलेगी तस्वीर, मंत्री नीतीश मिश्रा बोले-AI के साथ भविष्य की ओर बढ़ता बिहार
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बदलेगी तस्वीर, मंत्री नीतीश मिश्रा बोले-AI के साथ भविष्य की ओर बढ़ता बिहार
Aug 21, 2026, 5:42:00 PM
इटली में आयोजित 29वें वर्ल्ड कांग्रेस में मंत्री डॉ अशोक चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी, बिहार के लिए गर्व की बात
इटली में आयोजित 29वें वर्ल्ड कांग्रेस में मंत्री डॉ अशोक चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी, बिहार के लिए गर्व की बात
Aug 21, 2026, 5:22:00 PM
चीनी ही नहीं गुड़, चावल और दूध-अंडे समेत ये सब भी महंगा, आम लोगों पर क्या होगा असर? एथेनॉल का झमेला...
चीनी ही नहीं गुड़, चावल और दूध-अंडे समेत ये सब भी महंगा, आम लोगों पर क्या होगा असर? एथेनॉल का झमेला...
Aug 21, 2026, 4:47:00 PM
₹10 लाख देगी सरकार, 15 सितंबर तक आवेदन, कौन ले सकता है लाभ? जानें पूरा प्रोसेस
₹10 लाख देगी सरकार, 15 सितंबर तक आवेदन, कौन ले सकता है लाभ? जानें पूरा प्रोसेस
Aug 21, 2026, 4:21:00 PM
बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे उल्लेखनीय कार्य : उच्च शिक्षा निदेशक
बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे उल्लेखनीय कार्य : उच्च शिक्षा निदेशक
Aug 21, 2026, 4:16:00 PM
राजगीर में शुरू हुआ राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय विमर्श शिविर
राजगीर में शुरू हुआ राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय विमर्श शिविर
Aug 21, 2026, 4:04:00 PM
NEET UG काउंसलिंग को लेकर बड़ा अपडेट, JCECEB ने जारी किया संशोधित शेड्यूल
NEET UG काउंसलिंग को लेकर बड़ा अपडेट, JCECEB ने जारी किया संशोधित शेड्यूल
Aug 21, 2026, 4:02:00 PM
NTPC-त्रिवेणी सैनिक के पांच अधिकारियों पर FIR का आदेश, प्रीति देवी मौत मामले में कोर्ट से आदेश
NTPC-त्रिवेणी सैनिक के पांच अधिकारियों पर FIR का आदेश, प्रीति देवी मौत मामले में कोर्ट से आदेश
Aug 21, 2026, 3:39:00 PM
इतनी कीमत के साथ लॉन्च हुआ  Pova 8 Pro 5G, 28 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज का दावा
इतनी कीमत के साथ लॉन्च हुआ Pova 8 Pro 5G, 28 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज का दावा
Aug 21, 2026, 3:31:00 PM
दिल्ली में वित्त और विदेश मंत्री के साथ CM सम्राट की हाईलेवल मीटिंग, निर्मला-जयशंकर से क्या हुई बात ?
दिल्ली में वित्त और विदेश मंत्री के साथ CM सम्राट की हाईलेवल मीटिंग, निर्मला-जयशंकर से क्या हुई बात ?
Aug 21, 2026, 3:16:00 PM