अनुराग गुप्ता को लेकर बाबूलाल मरांडी का CM पर तंज, कहा-देर आए दुरुस्त आए

अनुराग गुप्ता को लेकर बाबूलाल मरांडी का CM पर तंज, कहा-देर आए दुरुस्त आए

राज्य के सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता को हटाने के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्णय पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। मरांडी ने कहा कि आखिरकार मुख्यमंत्री ने विपक्ष के सुझाव को स्वीकार करते हुए “दागी और विवादास्पद” रिटायर्ड डीजीपी अनुराग गुप्ता से इस्तीफा लेकर उन्हें पद से हटा दिया। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “हेमंत सोरेन जी, देर से ही सही, आपने सही कदम उठाया। भगवान का शुक्र है कि अब झारखंड के लोगों को और परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।”

मरांडी ने कहा कि विपक्ष लगातार राज्य में हो रही अवैध नियुक्तियों और मनमानी का मुद्दा उठाता रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को विपक्ष ने पहले ही असंवैधानिक बताया था और सरकार से कार्रवाई की मांग की थी। “हमने कई बार चेताया, लेकिन सरकार ने तब ध्यान नहीं दिया। अब जाकर मुख्यमंत्री को हकीकत का एहसास हुआ,” उन्होंने कहा।

इसी के साथ मरांडी ने अपनी चिर-परिचित व्यंग्यात्मक शैली में एक “मुफ़्त सलाह” भी दी। उन्होंने कहा, “आपकी सरकार का सिद्धांत तो हमेशा से रहा है — ‘जितना बड़ा दुराचारी, उतना बड़ा पदाधिकारी।’ तो परंपरा को कायम रखते हुए, अब अनुराग गुप्ता जी को किसी नए ‘सम्मानित पद’ से नवाज दीजिए। इससे न सिर्फ़ आपके और उनके हित सुरक्षित रहेंगे, बल्कि आपके बीच के सारे राज़ भी गुप्त रहेंगे।”

मरांडी ने तंज कसते हुए आगे कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो “कहीं ऐसा न हो कि घर का भेदी लंका ढाहे” की कहावत सच साबित हो जाए।

Trending News

फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
Aug 30, 2026, 5:55:00 PM
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन  नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
Aug 30, 2026, 5:48:00 PM
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
Aug 30, 2026, 5:28:00 PM
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
Aug 30, 2026, 5:20:00 PM
नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर, 48 टीमों की हुई एंट्री, सांसद खेल महोत्सव के तहत होगा आयोजन
नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर, 48 टीमों की हुई एंट्री, सांसद खेल महोत्सव के तहत होगा आयोजन
Aug 30, 2026, 5:13:00 PM
ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
Aug 30, 2026, 4:58:00 PM
उज्जैन बंगरा में जातीय तनाव के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, प्रशासन अलर्ट
उज्जैन बंगरा में जातीय तनाव के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, प्रशासन अलर्ट
Aug 30, 2026, 4:41:00 PM
जस्सी हत्याकांड: प्रशासन की बडी कार्रवाई, मामले में फरार 5 आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती
जस्सी हत्याकांड: प्रशासन की बडी कार्रवाई, मामले में फरार 5 आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती
Aug 30, 2026, 4:34:00 PM
विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
Aug 30, 2026, 1:55:00 PM
पेट्रोल में मिलावट !  पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
पेट्रोल में मिलावट ! पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
Aug 30, 2026, 1:34:00 PM