सकुशल लौटे अंश-अंशिका! डीजीपी ने पुलिस टीम को दी बधाई, कहा-अनुसंधान जारी

सकुशल लौटे अंश-अंशिका! डीजीपी ने पुलिस टीम को दी बधाई, कहा-अनुसंधान जारी

राजधानी रांची के बहुचर्चित अंश–अंशिका लापता मामले में पुलिस ने अहम सफलता हासिल की है। जांच के दौरान इस प्रकरण से जुड़े दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे लगातार गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं और जल्द ही मामले की पूरी तस्वीर सामने लाई जाएगी।

इस कार्रवाई पर झारखंड के पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा ने पूरी टीम की सराहना की है। उन्होंने कहा कि एडीजी मनौज कौशिक के मार्गदर्शन में रांची एसएसपी राकेश रंजन, सिटी एसपी पारस राणा और ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बेहतर तालमेल और रणनीति के साथ इस चुनौतीपूर्ण केस को आगे बढ़ाया। टीमवर्क और सतत प्रयासों का ही परिणाम है कि मामले में निर्णायक सफलता मिली।

डीजीपी ने बताया कि दोनों बच्चों की तलाश पुलिस के लिए आसान नहीं थी और इसके लिए दिन-रात मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जुटाए गए सभी तथ्यों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी शीघ्र ही मीडिया के समक्ष साझा की जाएगी, ताकि जनता तक सही और तथ्यात्मक विवरण पहुंच सके।

इस अवसर पर डीजीपी ने मीडिया की भूमिका की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि मीडिया ने इस संवेदनशील मामले को जिम्मेदारी के साथ उठाया और खबरों के माध्यम से पुलिस को जांच में सहयोग मिला। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार दंपती से हर पहलू पर पूछताछ कर रही है और सभी बिंदुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM