20 मौ*तों के बाद थमा दहशत का सिलसिला, झारखंड-ओडिशा बॉर्डर में पकड़ा गया दंतैल हाथी

20 मौ*तों के बाद थमा दहशत का सिलसिला, झारखंड-ओडिशा बॉर्डर में पकड़ा गया दंतैल हाथी

लगातार नौ दिनों तक आतंक फैलाने वाले और अब तक 20 लोगों की जान लेने वाले दंतैल हाथी को आखिरकार वन विभाग ने पकड़ लिया है। ओडिशा–झारखंड सीमा से सटे बेनीसागर जंगल में देर रात वन विभाग और विशेषज्ञों की संयुक्त टीम ने लंबे ऑपरेशन के बाद हाथी को घेरकर ट्रेंकुलाइज किया।

इस विशेष अभियान में ओडिशा वाइल्डलाइफ टीम के साथ गुजरात और असम से आए विशेषज्ञों तथा एसओएस (SOS) की टीम भी शामिल रही। वन विभाग के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान एक समय ऐसा भी आया जब हाथी और टीम के बीच की दूरी महज 100 मीटर रह गई थी। सीमावर्ती और घने जंगल क्षेत्र में मशाल, थर्मल सेंसर ड्रोन और अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से हाथी की लगातार निगरानी की गई।

शुक्रवार सुबह इस दंतैल हाथी ने मझगांव प्रखंड के बेनीसागर गांव में तीन लोगों को कुचलकर मार डाला था। मृतकों में हरकरा भी शामिल था। इन ताजा घटनाओं के बाद इस हाथी के हमलों में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गई, जिसके बाद तीन राज्यों की संयुक्त टीम को हाथी को पकड़ने के लिए लगाया गया था।

वाइल्डलाइफ ओडिशा के ट्रेंकुलाइजेशन विशेषज्ञ डॉ. बानराज ने बताया कि हाथी को बेहोश होने में आमतौर पर 20 से 25 मिनट का समय लगता है। उन्होंने कहा कि यदि यह प्रक्रिया सटीक ढंग से न की जाए, तो हाथी और अधिक आक्रामक हो सकता है, इसलिए ऑपरेशन के दौरान हर कदम बेहद सावधानी से उठाया गया।

इससे पहले शुक्रवार को ही बेनीसागर जंगल में हाथी ने उसे देखने पहुंचे 11 वर्षीय बोदरा और जेसीबी चालक प्रकाश कुमार पान पर हमला कर उन्हें पटक-पटक कर मार डाला था। बताया गया कि हाथी दोनों शवों को करीब 10 घंटे तक जंगल में घसीटता रहा। इस हमले में प्रकाश कुमार का सिर धड़ से अलग हो गया था।

उसी दिन दोपहर करीब 1:30 बजे पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा से आई हाथी भगाने वाली टीम के सदस्य सुखराम बेसरा (57) पर भी हाथी ने हमला कर उन्हें हवा में उछाल दिया। गंभीर रूप से घायल सुखराम की बाद में ओडिशा के करंजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद बंगाल की टीम ने हाथी को खदेड़ने के अभियान से खुद को अलग कर लिया था।

वन विभाग ने बताया कि हाथी के पकड़े जाने के बाद इलाके में राहत की स्थिति है, हालांकि आगे की कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM