आदित्य साहू ने संभाली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान, राष्ट्रीय परिषद के 21 नामों की भी घोषणा

आदित्य साहू ने संभाली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान, राष्ट्रीय परिषद के 21 नामों की भी घोषणा

झारखंड प्रदेश भाजपा को नया नेतृत्व मिल गया है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू को निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। बुधवार दोपहर 2 बजे उनके नाम की औपचारिक घोषणा की गई। संगठन पर्व के अंतिम दिन मंगलवार को दोपहर 12 से 2 बजे तक नामांकन की प्रक्रिया चली, जिसमें इस पद के लिए केवल आदित्य साहू ने ही पर्चा दाखिल किया। किसी अन्य दावेदार के सामने न आने से उनका निर्वाचन निर्विरोध तय हो गया।

बूथ कार्यकर्ता से प्रदेश अध्यक्ष तक का सफर

आदित्य साहू की राजनीतिक यात्रा जमीनी स्तर से शुरू हुई। वर्ष 1980 में उन्होंने ओरमांझी प्रखंड के कुचू गांव से बूथ कार्यकर्ता के रूप में संगठन से जुड़ाव किया। लगभग 46 वर्षों तक पार्टी के लिए विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए वे आज प्रदेश अध्यक्ष के पद तक पहुंचे हैं। उनका सफर अनुशासन, निरंतरता और संगठनात्मक प्रतिबद्धता का उदाहरण माना जाता है।

अपने राजनीतिक जीवन में उन्हें पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा, बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास जैसे नेताओं का मार्गदर्शन मिला। किसी गुटबंदी से दूरी बनाए रखने के कारण वे पार्टी के भीतर व्यापक स्वीकार्यता हासिल करने में सफल रहे। वर्तमान में वे राज्यसभा सांसद होने के साथ-साथ प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा रहे थे।

राष्ट्रीय परिषद के लिए 21 नाम तय

प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन के साथ ही राष्ट्रीय परिषद की 21 सीटों के लिए भी नामों की घोषणा की जानी है। इसके लिए जिन प्रमुख नेताओं ने नामांकन किया है, उनमें कड़िया मुंडा, अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, चंपई सोरेन, मधु कोड़ा, संजय सेठ, अन्नपूर्णा देवी, अभयकांत प्रसाद, यदुनाथ पांडेय, पी.एन. सिंह, रविंद्र कुमार राय, दिनेशानंद गोस्वामी, दीपक प्रकाश, प्रदीप वर्मा, समीर उरांव, अनंत ओझा, गीता कोड़ा, अमर कुमार बाउरी, नीलकंठ सिंह मुंडा, भानु प्रताप शाही और जीतू चरण राम शामिल हैं।
केंद्रीय मंत्री की ओर से भी इन नामों पर अंतिम मुहर लगाए जाने की जानकारी दी गई है।

बाबूलाल मरांडी की जगह संभालेंगे कमान

आदित्य साहू अब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में बाबूलाल मरांडी का स्थान लेंगे। बाबूलाल मरांडी वर्तमान में झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। उल्लेखनीय है कि 3 अक्टूबर को ही पार्टी ने आदित्य साहू को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था। उनकी सादगी, सहज कार्यशैली और संगठनात्मक पकड़ के चलते वे कार्यकर्ताओं के बीच खासे लोकप्रिय माने जाते हैं।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM