कोडरमा में ACB की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति मामले में वाहन शोरूम सील

कोडरमा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आय से अधिक संपत्ति से जुड़े एक मामले में सख्त कदम उठाते हुए मंगलवार को तिलैया थाना क्षेत्र स्थित एक वाहन शोरूम पर छापेमारी की। लंबी जांच प्रक्रिया के बाद एसीबी ने उक्त शोरूम को सील कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रांची और हजारीबाग से आई एसीबी की संयुक्त टीम, जिसमें करीब दस अधिकारी शामिल थे, दिन में शोरूम पहुंची। टीम ने कई घंटों तक शोरूम के भीतर मौजूद दस्तावेजों और रिकॉर्ड की गहन पड़ताल की। जांच के दौरान लेनदेन से संबंधित महत्वपूर्ण कागजात, फाइलें और कंप्यूटर का सीपीयू जब्त कर टीम अपने साथ ले गई।

जांच पूरी होने के बाद देर शाम शोरूम को सील कर दिया गया। इस पूरी कार्रवाई को लेकर एसीबी के इंस्पेक्टर सुदामा राम ने बताया कि शोरूम की संचालिका स्निग्धा सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप सामने आए हैं। इन्हीं आरोपों की पुष्टि के लिए शोरूम से जुड़े वित्तीय दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

एसीबी का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और दस्तावेजों के विश्लेषण के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा

Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी

Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री

Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत

Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज

Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार

Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण

Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान

Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस

Sep 11, 2026, 6:21:00 PM