अब 10:30 बजे से खुलेगी सिविल कोर्ट, मॉर्निंग कोर्ट व्यवस्था होगी खत्म

अब 10:30 बजे से खुलेगी सिविल कोर्ट, मॉर्निंग कोर्ट व्यवस्था होगी खत्म

रांची सहित झारखंड के सभी सिविल न्यायालयों में गर्मी के मौसम के कारण लागू की गई मॉर्निंग कोर्ट प्रणाली अब समाप्त कर दी गई है। झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश के बाद जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, 29 जून 2026 (सोमवार) से राज्य की सभी सिविल अदालतें पुनः नियमित डे सिटिंग व्यवस्था के तहत संचालित होंगी।

नई समय-सारिणी के मुताबिक, अदालतों के कार्यालय अब सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुले रहेंगे। इसी अवधि में न्यायिक और प्रशासनिक कार्य सामान्य रूप से संपादित किए जाएंगे। अदालतों की कार्यप्रणाली को लेकर संबंधित आदेश सभी सिविल कोर्ट को भेज दिया गया है।

सिविल कोर्ट नियमावली के प्रावधानों के अनुसार, न्यायिक पदाधिकारियों को दोपहर लगभग 1:30 बजे आधे घंटे अथवा आवश्यकता के अनुसार उससे कम अवधि का अवकाश लेने की अनुमति रहेगी। इसके बाद नियमित रूप से न्यायिक कार्य फिर शुरू होंगे।

गौरतलब है कि भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए झारखंड के सभी सिविल न्यायालयों में 6 अप्रैल 2026 से मॉर्निंग कोर्ट व्यवस्था लागू की गई थी। अब मौसम में बदलाव और हाईकोर्ट के निर्देश के मद्देनजर इस विशेष व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है, जिससे सोमवार से अदालतें फिर सामान्य समय के अनुसार संचालित होंगी।

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM