आदिवासी समाज की होनहार बेटी को मिला राज्य का संबल, सीएम हेमंत ने सविता कच्छप को किया सम्मानित

आदिवासी समाज की होनहार बेटी को मिला राज्य का संबल, सीएम हेमंत ने सविता कच्छप को किया सम्मानित

रांची स्थित कांके रोड पर मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज एक विशेष मुलाकात हुई, जहां ट्रिपल आईटी, रांची में पीएचडी के लिए चयनित सविता कच्छप ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भेंट की। मुख्यमंत्री ने आदिवासी समुदाय से आने वाली इस युवा शोधार्थी को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सविता कच्छप की पीएचडी पढ़ाई को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से राज्य सरकार की ओर से दो लाख रुपये की सहायता राशि का चेक उनके परिजन को सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग करती रहेगी।

सविता कच्छप ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि वे रांची के डूंगरी टोली, अरगोड़ा की निवासी हैं और वर्तमान में मधुकम में अपनी नानी के घर रहकर अध्ययन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि 24 वर्ष की आयु में उनका ट्रिपल आईटी, रांची में इलेक्ट्रिकल कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विषय में पीएचडी कार्यक्रम के लिए चयन हुआ है, जिससे वे आदिवासी समुदाय की सबसे कम उम्र की पीएचडी शोधार्थी बन गई हैं।

उन्होंने यह भी साझा किया कि वे तकनीकी क्षेत्र में आदिवासी समाज से पहली रिसर्च स्कॉलर हैं और अपनी शोध क्षमता का परिचय देते हुए IEEE मंच पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का नवीन शोध कार्य प्रस्तुत कर चुकी हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सविता कच्छप का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वे पूरे मनोयोग से अपनी पढ़ाई और अनुसंधान कार्य जारी रखें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उनकी शैक्षणिक यात्रा में हर स्तर पर सहयोग के लिए तैयार रहेगी। इस मौके पर सविता कच्छप के परिजन और अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM