चतरा में नक्सली गुटों के बीच खू*नी भिड़ंत, TSPC के पूर्व कमांडर समेत दो की मौ*त

चतरा में नक्सली गुटों के बीच खू*नी भिड़ंत, TSPC के पूर्व कमांडर समेत दो की मौ*त

झारखंड के चतरा जिले के कुंडा थाना अंतर्गत गेंद्रा गांव में प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी से जुड़े लोगों के बीच आपसी गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस मुठभेड़ में संगठन के पूर्व शीर्ष कमांडर देवेंद्र गंझू और उसका एक सहयोगी चुरामन गंझू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि श्याम भोक्ता और उसका साला गोपाल भोक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घटना के बाद घायल गोपाल भोक्ता को तत्काल इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सिमरिया के एसडीपीओ शुभम खंडेवाला ने फायरिंग की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

रात में घर पहुंचने के बाद भड़का विवाद
पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रविवार देर रात देवेंद्र गंझू अपने कुछ साथियों के साथ कुंडा थाना क्षेत्र के गेंद्रा गांव में श्याम भोक्ता और उसके साले गोपाल भोक्ता के घर पहुंचा था। बातचीत के दौरान किसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हो गई, जो देखते ही देखते गोलीबारी में बदल गई। इसी दौरान देवेंद्र गंझू और चुरामन गंझू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि श्याम और गोपाल को गंभीर चोटें आईं।

लंबा आपराधिक इतिहास और एनआईए जांच से जुड़ा मामला
देवेंद्र गंझू टीएसपीसी का शीर्ष कमांडर रह चुका था और उसके खिलाफ झारखंड के विभिन्न थानों में करीब 36 संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे। वहीं श्याम भोक्ता कुछ समय पहले ही एनआईए से जुड़े एक मामले में जेल से रिहा हुआ था, जिसकी जांच अब भी एनआईए कर रही है।

ग्रामीणों ने बताई फायरिंग की वजह
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि हाल ही में पलामू के पांकी इलाके में टीएसपीसी से जुड़ी हथियार फैक्ट्री के भंडाफोड़ के बाद संगठन के भीतर तनाव बढ़ गया था। ग्रामीणों के अनुसार अफीम के पैसों और पुराने लेवी की रकम के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ, जो इस खूनी टकराव की वजह बना। पुलिस ने इस मामले में घायल गोपाल भोक्ता से भी पूछताछ की है।

फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM