दवा समझकर कीटनाशक खा गये 60 वर्षीय बुजुर्ग, इलाज के दौरान मौत

दवा समझकर कीटनाशक खा गये 60 वर्षीय बुजुर्ग, इलाज के दौरान मौत

कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के गोलवाढाब गांव में एक हृदयविदारक हादसा हुआ, जहां 60 वर्षीय तुलसी यादव की मौत गलती से कीटनाशक दवा सेवन करने से हो गई।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात तुलसी यादव अपनी रोज़ाना की दवा लेने गए थे। इसी दौरान उन्होंने भूलवश कीटनाशक दवा को बीमारी की दवा समझ लिया और उसका सेवन कर लिया। बताया जा रहा है कि इन दिनों खेतों में काम चलने के कारण घर में कीटनाशक दवा रखी हुई थी।

दवा खाने के कुछ ही समय बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। यह देखकर बहुओं ने तुरंत उन्हें कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

गांव के मुखिया उमेश यादव ने बताया कि तुलसी यादव की पत्नी का निधन वर्ष 2011 में हो गया था, जिसके बाद से वे मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे और नियमित रूप से दवाइयाँ ले रहे थे। उनके दोनों बेटे बाहर—एक मुंबई और दूसरा दिल्ली—में नौकरी करते हैं, जबकि वे गांव में अपनी बहुओं के साथ रहते थे।

डोमचांच थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि तुलसी यादव ने गलती से कीटनाशक पी लिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।

Trending News

दानापुर के पिंटू मसाला मिल से 4.5 किलो खुला लाल मिर्च पाउडर जब्त,  पटना में चार खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
दानापुर के पिंटू मसाला मिल से 4.5 किलो खुला लाल मिर्च पाउडर जब्त, पटना में चार खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
Nov 28, 2026, 11:56:00 AM
पूर्व मंत्री हत्याकांड में 35 साल बाद आया बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के दोनों पुत्र दोषी करार
पूर्व मंत्री हत्याकांड में 35 साल बाद आया बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के दोनों पुत्र दोषी करार
Nov 28, 2026, 11:32:00 AM
सहरसा में 29 नवंबर को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह, छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित
सहरसा में 29 नवंबर को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह, छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित
Nov 28, 2026, 11:17:00 AM
UP विधानसभा चुनाव : 10 दिसंबर से राहुल गांधी सहारनपुर में करेंगे रैली, फूंकेंगे चुनावी शंखनाद
UP विधानसभा चुनाव : 10 दिसंबर से राहुल गांधी सहारनपुर में करेंगे रैली, फूंकेंगे चुनावी शंखनाद
Nov 28, 2026, 11:00:00 AM
BJP छोड़ने वाले दिग्गज नेताओं का राजनीतिक सफर...
BJP छोड़ने वाले दिग्गज नेताओं का राजनीतिक सफर...
Nov 28, 2026, 10:35:00 AM
IPL-2027 : 3 साल बाद फिर से पुराने कप्तान पर भरोसा, MI ने रोहित शर्मा को चुना
IPL-2027 : 3 साल बाद फिर से पुराने कप्तान पर भरोसा, MI ने रोहित शर्मा को चुना
Nov 28, 2026, 10:20:00 AM
परिसीमन बिल : INDIA ब्लॉक को झटका! शरद गुट ने बैठक से पूरी तरह बनाई दूरी
परिसीमन बिल : INDIA ब्लॉक को झटका! शरद गुट ने बैठक से पूरी तरह बनाई दूरी
Nov 28, 2026, 10:05:00 AM
बरवाडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
बरवाडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Nov 28, 2026, 9:50:00 AM
नक्सल विरोधी अभियान में नगरुआ पहाड़ से हथियारों का जखीरा बरामद, SSB ने जंगल में चलाया सर्च ऑपरेशन
नक्सल विरोधी अभियान में नगरुआ पहाड़ से हथियारों का जखीरा बरामद, SSB ने जंगल में चलाया सर्च ऑपरेशन
Nov 28, 2026, 9:40:00 AM
डबल मर्डर से सनसनी! स्कूल के पास अंधाधुंध फायरिंग, आदित्य की मौत, दूसरा किशोर गंभीर
डबल मर्डर से सनसनी! स्कूल के पास अंधाधुंध फायरिंग, आदित्य की मौत, दूसरा किशोर गंभीर
Nov 28, 2026, 9:22:00 AM