रामगढ़ में सड़क निर्माण को लेकर सांसद का फूटा गुस्सा, NHAI अधिकारियों पर लगाये अनियमितताओं के आरोप

रामगढ़ में सड़क निर्माण को लेकर सांसद का फूटा गुस्सा, NHAI अधिकारियों पर लगाये अनियमितताओं के आरोप

रामगढ़ जिले के कुल्ही चौक के पास सोमवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को मौके पर घेर लिया। सड़क निर्माण और घेराबंदी को लेकर स्थानीय लोगों की शिकायत पर पहुंचे सांसद ने अधिकारियों से तीखे सवाल किए और काम की वैधानिक प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए।

सांसद ने अधिकारियों से पूछा कि जिस सड़क पर काम चल रहा है, वह किस विभाग की है और क्या एनएचएआई को इसके लिए विधिवत हस्तांतरण मिला है। उनका कहना था कि जब तक सड़क का औपचारिक ट्रांसफर नहीं हुआ है, तब तक उस पर निर्माण या ब्लॉकिंग कैसे की जा सकती है। अधिकारियों की ओर से संतोषजनक जवाब न मिलने पर सांसद का रुख और सख्त हो गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि जिस एप्रोच रोड पर काम किया जा रहा है, वह लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधीन है और बिना अनुमति के उसे काट दिया गया। साथ ही यह भी कहा कि पीडब्ल्यूडी की सड़क का भुगतान भी लिया जा चुका है, जो गंभीर अनियमितता की ओर इशारा करता है। सांसद ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जनता को लूटने नहीं दिया जाएगा और नियमों को ताक पर रखकर काम करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

एनएचएआई अधिकारियों ने सफाई देते हुए कहा कि सड़क पर चल रहा निर्माण भारतमाला परियोजना के अंतर्गत है और इसमें किसी तरह की जबरदस्ती या अवैध गतिविधि नहीं की जा रही है। हालांकि सांसद ने उनके जवाबों को नाकाफी बताते हुए कहा कि अधिकारी सवालों से बच रहे हैं।

मौके से लौटने के बाद सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि बिना पीडब्ल्यूडी की अनुमति के एप्रोच रोड को बंद किया गया है और पहाड़ काटकर निकाले गए पत्थरों का इस्तेमाल निर्माण में किया जा रहा है। सांसद के अनुसार, जब इन बिंदुओं पर अधिकारियों से जवाब मांगा गया तो वे स्पष्ट कुछ नहीं बता सके, जिससे गड़बड़ी की आशंका और गहरी हो गई।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM