लेवी वसूली की तैयारी में थे उग्रवादी, पुलिस ने हथियारों समेत दबोचा

लेवी वसूली की तैयारी में थे उग्रवादी, पुलिस ने हथियारों समेत दबोचा

लातेहार जिले की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (PLFI) से जुड़े दो संदिग्ध उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में बालूमाथ क्षेत्र की ओर जा रहे थे। समय रहते की गई कार्रवाई से उनकी योजना विफल हो गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय सिंह और मोहम्मद शहजाद के रूप में हुई है। दोनों लोहरदगा जिले के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इस अभियान की योजना बनाई गई। सूचना थी कि पीएलएफआई के सदस्य बाइक से चंदवा से बालूमाथ की ओर बढ़ रहे हैं और क्षेत्र में हिंसक गतिविधि को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके बाद डीएसपी उमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित कर संभावित मार्गों पर निगरानी और छापेमारी शुरू की गई।

कार्रवाई के दौरान बालूमाथ थाना क्षेत्र के मकइयाटांड़ पुलिस पिकेट के पास पुलिस ने बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रोका। पुलिस को देखते ही दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और एक चोरी की बाइक बरामद की गई। पूछताछ में दोनों ने स्वयं को पीएलएफआई से जुड़ा बताया।

डीएसपी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि दोनों उग्रवादी संगठन के कमांडर बादल के निर्देश पर बालूमाथ और बरियातू क्षेत्र में दहशत फैलाने और लेवी वसूली के उद्देश्य से किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहे थे। हालांकि, पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण उनकी योजना सफल नहीं हो सकी।

इस अभियान में डीएसपी उमेश कुमार सिंह के अलावा बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार, बरियातू थाना प्रभारी रंजन पासवान, सब-इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, सब-इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, अभिमन्यु कुमार तथा अन्य पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस पूरे मामले में आगे की जांच और संगठन के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

Trending News

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विभिन्न पंडालों में किए मां दुर्गा के दर्शन, की पूजा अर्चना
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विभिन्न पंडालों में किए मां दुर्गा के दर्शन, की पूजा अर्चना
Oct 17, 2026, 7:06:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर जमुई पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च
दुर्गा पूजा को लेकर जमुई पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च
Oct 17, 2026, 7:01:00 PM
आप भी खाते हैं मैकडॉनल्ड्स के बर्गर और डोमिनोज़ पिज्जा, हो जाए सावधान
आप भी खाते हैं मैकडॉनल्ड्स के बर्गर और डोमिनोज़ पिज्जा, हो जाए सावधान
Oct 17, 2026, 6:53:00 PM
आज खुलेगा मां दुर्गा का पट, दर्शन को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
आज खुलेगा मां दुर्गा का पट, दर्शन को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
Oct 17, 2026, 6:46:00 PM
मोतिहारी में 'मेड इन पाकिस्तान' लिखी चादरों का मामला, दो फेरीवाले हिरासत में
मोतिहारी में 'मेड इन पाकिस्तान' लिखी चादरों का मामला, दो फेरीवाले हिरासत में
Oct 17, 2026, 6:31:00 PM
सप्तमी को मां आरण्य देवी के दर्शन के लिए उमड़ी आस्था, हजारों की संख्या में भक्तों ने माता के दरबार में टेका मत्था
सप्तमी को मां आरण्य देवी के दर्शन के लिए उमड़ी आस्था, हजारों की संख्या में भक्तों ने माता के दरबार में टेका मत्था
Oct 17, 2026, 6:14:00 PM
दुर्गापूजा को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क
दुर्गापूजा को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क
Oct 17, 2026, 5:53:00 PM
शिक्षकों की 15 सूत्री मांगों को लेकर संघ ने की शिक्षा मंत्री से वार्ता, मिला आश्वासन
शिक्षकों की 15 सूत्री मांगों को लेकर संघ ने की शिक्षा मंत्री से वार्ता, मिला आश्वासन
Oct 17, 2026, 5:26:00 PM
बंद मकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, सुनार समेत सात गिरफ्तार, पीतल के भारी बर्तन और नकदी बरामद
बंद मकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, सुनार समेत सात गिरफ्तार, पीतल के भारी बर्तन और नकदी बरामद
Oct 17, 2026, 5:25:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी लूटकांड का SP ने किया खुलासा, ओडिशा का कुख्यात 'केला गैंग ने दिया था वारदात को अंजाम
स्वर्ण व्यवसायी लूटकांड का SP ने किया खुलासा, ओडिशा का कुख्यात 'केला गैंग ने दिया था वारदात को अंजाम
Oct 17, 2026, 4:53:00 PM