रामगढ़ के कांकेबार गांव में हाथियों का तांडव, रातों-रात फसलें बर्बाद

रामगढ़ के कांकेबार गांव में हाथियों का तांडव, रातों-रात फसलें बर्बाद

रामगढ़ जिले के कांकेबार गांव में बीती रात करीब 18 हाथियों के झुंड ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। हाथियों ने गांव के खेतों में घुसकर आलू, प्याज, लहसुन और सरसों की फसल को तहस-नहस कर दिया। सुबह खेतों में पहुंचे किसानों ने महीनों की मेहनत कुछ ही घंटों में नष्ट होते देख, हताशा और अफरा-तफरी का सामना किया।

ग्रामीणों ने बताया कि अचानक हाथियों के आ जाने से लोग घरों में ही दुबकने को मजबूर हो गए। फसल बर्बादी का सबसे अधिक असर महिला किसानों पर पड़ा, जिनके परिवार की आय का मुख्य स्रोत खेती ही है। प्रभावित महिला किसानों ने कहा कि अब भोजन, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है।

रातभर जतन के बावजूद नहीं रुका तांडव
किसानों ने बताया कि हाथियों के डर से उन्हें पूरी रात जागकर खेत बचाने की कोशिश करनी पड़ी। मशाल, ढोल और पटाखों के जरिए कई बार हाथियों को भगाने का प्रयास किया गया, लेकिन झुंड बड़ा होने के कारण सभी प्रयास असफल रहे। किसान सुरेंद्र महतो ने कहा कि उनकी आलू की पूरी फसल नष्ट हो गई है और अब सरकार से मुआवजे की उम्मीद ही उनके पास बची है।

वन विभाग का दावा
वन विभाग के रेंजर बटेश्वर पासवान ने कहा कि विभाग की टीम इलाके में लगातार कैंप कर रही है और हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि रामगढ़ जिले के टांकेवा क्षेत्र में करीब 18 हाथियों का झुंड मौजूद है। रेंजर ने यह भी कहा कि जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई है, उन्हें फॉर्म भरकर मुआवजा दिया जाएगा।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM