साइबर ठगी से ह*त्या तक का नेटवर्क ध्वस्त, रामगढ़ से अपराधी संतु कुमार गिरफ्तार

साइबर ठगी से ह*त्या तक का नेटवर्क ध्वस्त, रामगढ़ से अपराधी संतु कुमार गिरफ्तार

रामगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय साइबर अपराधों में कुख्यात और एक हाई-प्रोफाइल हत्याकांड के आरोपी संतु कुमार को दबोच लिया है। बिहार और झारखंड में ऑनलाइन ठगी के बड़े मामलों से जुड़ा रहा संतु लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था। उस पर करोड़ों रुपये की साइबर धोखाधड़ी के साथ-साथ महाराष्ट्र के एक नामी उद्योगपति की हत्या का गंभीर आरोप है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक शातिर और हाई-प्रोफाइल अपराधी शहर में छिपकर रह रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद एसपी के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। रणनीतिक घेराबंदी और त्वरित छापेमारी के जरिए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया है कि संतु कुमार मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले का निवासी है और गिरफ्तारी से बचने के लिए वह रामगढ़ में अपनी पहचान बदलकर रह रहा था।

कारोबारी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा

पूछताछ और जांच के दौरान पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। संतु कुमार महाराष्ट्र स्थित ‘रतनदीप कास्टिंग’ कंपनी के मालिक लक्ष्मण शिंदे की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, संतु ने व्यापारिक सौदे का लालच देकर शिंदे को पटना बुलाया और वहां उनसे करीब 8 लाख रुपये की ठगी की।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने शिंदे से उनके बैंक खातों की गोपनीय जानकारियां और पासवर्ड मांगने की कोशिश की थी। इनकार किए जाने पर संतु ने कथित तौर पर बेरहमी से उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद पहचान छिपाने और सबूत मिटाने के इरादे से शव को नालंदा जिले के एक सुनसान इलाके में फेंक दिया गया। इस हत्याकांड से जुड़े अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे, जबकि संतु कुमार लंबे समय तक पुलिस को चकमा देता रहा।

पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और उसके साइबर ठगी नेटवर्क के अन्य सदस्यों व संभावित पीड़ितों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM