नये साल में पंडवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, माधुरी जंगल से 64 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

नये साल में पंडवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, माधुरी जंगल से 64 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

पलामू जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को वर्ष 2026 के पहले ही दिन अहम कामयाबी मिली है। पंडवा थाना क्षेत्र के माधुरी जंगल इलाके में की गई सटीक कार्रवाई में पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी करते एक युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, 1 जनवरी की शाम पंडवा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जंगल क्षेत्र में एक व्यक्ति नशीले पदार्थ की डील के इरादे से मौजूद है। सूचना की पुष्टि के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन की निगरानी में थाना प्रभारी अंचित कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल गठित किया गया।

जैसे ही पुलिस टीम ने जंगल में घेराबंदी शुरू की, नीली जींस और भूरे रंग का स्वेटर पहने एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। हालांकि, मौके पर तैनात सशस्त्र बल के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से ढेले के रूप में 64.3 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। इसके अलावा एक पीले रंग का पोको मोबाइल फोन और 1200 रुपये नकद भी जब्त किए गए।

गिरफ्तार युवक की पहचान गढ़वा शहर के साईं मुहल्ला निवासी ईशहाक खान के बेटे मुमताज खान के रूप में हुई है। पूछताछ में मुमताज ने स्वीकार किया कि वह गढ़वा जिले से ब्राउन शुगर लाकर पंडवा और डालटनगंज के विभिन्न इलाकों में छोटे स्तर पर ग्राहकों को ऊंचे दामों पर सप्लाई करता था।

इस मामले में पंडवा थाना में कांड संख्या 01/2026 दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

छापेमारी टीम में सहायक अवर निरीक्षक शंकर राम, आरक्षी विनोद सिंह, ओम प्रकाश राम तथा चालक आरक्षी ठाकुर शिवेन्द्र कुमार सिंह शामिल थे। पुलिस अब आरोपी के मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच कर रही है, ताकि नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर पूरे गिरोह तक पहुंचा जा सके।

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM