रोजगार और सस्ते अनाज के नाम पर पलामू-गढ़वा में करोड़ों की ठगी, नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के खिलाफ FIR का आदेश

रोजगार और सस्ते अनाज के नाम पर पलामू-गढ़वा में करोड़ों की ठगी, नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के खिलाफ FIR का आदेश

पलामू और गढ़वा जिलों में ग्रामीणों से रोजगार और सस्ते अनाज देने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी का बड़ा मामला उजागर हुआ है। यह ठगी एक कथित नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के जरिए की गई थी। पीड़ितों की शिकायत पर पलामू जिला प्रशासन ने चैनपुर थाना को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है।

सूत्रों के अनुसार, बीते कुछ हफ्तों से एक संदिग्ध कंपनी ग्रामीण इलाकों में रोजगार उपलब्ध कराने और कम दाम पर अनाज देने के नाम पर नेटवर्क मार्केटिंग चला रही थी। कंपनी ने ग्रामीणों से सदस्यता शुल्क के रूप में 350 रुपये वसूले और बदले में 2 से 10 किलो चावल देने का झांसा दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि कंपनी ने गांव-गांव में पीडीएस जैसी प्रणाली बनाकर अपना नेटवर्क फैलाया। स्थानीय लोगों को “डीलर” बनाकर 5000 रुपये मासिक वेतन देने का वादा किया गया, जबकि “एजीएम” पद संभालने वालों को 16000 रुपये प्रति माह का लालच दिया गया। इसी बहाने कंपनी ने प्रत्येक गांव से लाखों रुपये की उगाही कर ली।

जब ग्रामीणों ने धोखाधड़ी की शिकायत पलामू की उपायुक्त समीरा एस से की, तो उन्होंने मामले की जानकारी एसपी रीष्मा रमेशन को दी। एसपी ने तत्काल चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा को जांच कर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया। थाना प्रभारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने कंपनी की गतिविधियों की पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, यह फर्जी कंपनी केवल पलामू प्रमंडल तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसका नेटवर्क बिहार के गया और औरंगाबाद जिलों तक फैला हुआ है। हजारों लोग इसके जाल में फंसे हैं। एक शिकायतकर्ता के अनुसार, उसने कंपनी को अपने क्षेत्र से करीब 6.3 लाख रुपये जमा कराए थे, लेकिन न तो वादा किया गया अनाज मिला और न ही रोजगार।

Trending News

दानापुर के पिंटू मसाला मिल से 4.5 किलो खुला लाल मिर्च पाउडर जब्त,  पटना में चार खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
दानापुर के पिंटू मसाला मिल से 4.5 किलो खुला लाल मिर्च पाउडर जब्त, पटना में चार खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
Nov 28, 2026, 11:56:00 AM
पूर्व मंत्री हत्याकांड में 35 साल बाद आया बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के दोनों पुत्र दोषी करार
पूर्व मंत्री हत्याकांड में 35 साल बाद आया बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के दोनों पुत्र दोषी करार
Nov 28, 2026, 11:32:00 AM
सहरसा में 29 नवंबर को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह, छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित
सहरसा में 29 नवंबर को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह, छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित
Nov 28, 2026, 11:17:00 AM
UP विधानसभा चुनाव : 10 दिसंबर से राहुल गांधी सहारनपुर में करेंगे रैली, फूंकेंगे चुनावी शंखनाद
UP विधानसभा चुनाव : 10 दिसंबर से राहुल गांधी सहारनपुर में करेंगे रैली, फूंकेंगे चुनावी शंखनाद
Nov 28, 2026, 11:00:00 AM
BJP छोड़ने वाले दिग्गज नेताओं का राजनीतिक सफर...
BJP छोड़ने वाले दिग्गज नेताओं का राजनीतिक सफर...
Nov 28, 2026, 10:35:00 AM
IPL-2027 : 3 साल बाद फिर से पुराने कप्तान पर भरोसा, MI ने रोहित शर्मा को चुना
IPL-2027 : 3 साल बाद फिर से पुराने कप्तान पर भरोसा, MI ने रोहित शर्मा को चुना
Nov 28, 2026, 10:20:00 AM
परिसीमन बिल : INDIA ब्लॉक को झटका! शरद गुट ने बैठक से पूरी तरह बनाई दूरी
परिसीमन बिल : INDIA ब्लॉक को झटका! शरद गुट ने बैठक से पूरी तरह बनाई दूरी
Nov 28, 2026, 10:05:00 AM
बरवाडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
बरवाडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Nov 28, 2026, 9:50:00 AM
नक्सल विरोधी अभियान में नगरुआ पहाड़ से हथियारों का जखीरा बरामद, SSB ने जंगल में चलाया सर्च ऑपरेशन
नक्सल विरोधी अभियान में नगरुआ पहाड़ से हथियारों का जखीरा बरामद, SSB ने जंगल में चलाया सर्च ऑपरेशन
Nov 28, 2026, 9:40:00 AM
डबल मर्डर से सनसनी! स्कूल के पास अंधाधुंध फायरिंग, आदित्य की मौत, दूसरा किशोर गंभीर
डबल मर्डर से सनसनी! स्कूल के पास अंधाधुंध फायरिंग, आदित्य की मौत, दूसरा किशोर गंभीर
Nov 28, 2026, 9:22:00 AM