पलामू में फर्जी नियुक्ति पत्र कांड का खुलासा, स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का झांसा देकर ठगी

पलामू में फर्जी नियुक्ति पत्र कांड का खुलासा, स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का झांसा देकर ठगी

पलामू जिले के स्वास्थ्य विभाग में बहाली के नाम पर बड़े स्तर पर ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ शातिर लोगों ने अभ्यर्थियों को नकली नियुक्ति पत्र भेजकर उनसे पैसे वसूलने की कोशिश की। ठगों ने सिविल सर्जन के नाम का इस्तेमाल करते हुए यह फर्जीवाड़ा किया। मामले की जानकारी मिलते ही सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने मेदिनीनगर टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक, हाल ही में पलामू स्वास्थ्य विभाग में एएनएम, जीएनएम, फार्मासिस्ट सहित कई पदों पर अनुबंध आधारित बहाली की प्रक्रिया पूरी की गई थी। इसी प्रक्रिया का हवाला देकर ठगों ने बेरोजगार अभ्यर्थियों को निशाना बनाया। व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए संपर्क कर उम्मीदवारों को फर्जी नियुक्ति पत्र भेजे गए और नौकरी दिलाने के बदले रकम की मांग की गई।

सिविल सर्जन डॉ. श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि विभागीय बहाली पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई है और किसी भी स्तर पर पैसे का लेन-देन नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन कार्यालय के नाम का दुरुपयोग कर अभ्यर्थियों को ठगने का प्रयास किया गया है, जिसे गंभीरता से लिया जा रहा है।

मेदिनीनगर टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने बताया कि सिविल सर्जन के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फर्जी नियुक्ति पत्र भेजने और पैसे मांगने में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों की तकनीकी जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

Trending News

683 ओटी असिस्टेंट, 100 ईसीजी टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
683 ओटी असिस्टेंट, 100 ईसीजी टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
Sep 12, 2026, 7:06:00 AM
बिहार में पीजी चिकित्सा छात्रों को बड़ी सौगात, मानदेय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी
बिहार में पीजी चिकित्सा छात्रों को बड़ी सौगात, मानदेय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी
Sep 12, 2026, 6:59:00 AM
12 वर्षीय बच्चे ने निगल ली सीटी, डॉक्टरों ने ब्रोंकोस्कोपी से निकाला
12 वर्षीय बच्चे ने निगल ली सीटी, डॉक्टरों ने ब्रोंकोस्कोपी से निकाला
Sep 12, 2026, 6:37:00 AM
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM