पलामू में अपराधियों का तांडव! दिनदहाड़े हुई फा*यरिंग से दो लोग घायल

पलामू में अपराधियों का तांडव! दिनदहाड़े हुई फा*यरिंग से दो लोग घायल

पलामू शहर थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कांदू मोहल्ला स्थित गैस गोदाम रोड पर अज्ञात अपराधियों ने दो व्यक्तियों को गोली मार दी। यह वारदात करीब सुबह 9 बजे हुई, जिसमें 52 वर्षीय अजीत कुमार गुप्ता और 45 वर्षीय नवीन प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, प्राथमिक उपचार के बाद अजीत कुमार गुप्ता की हालत स्थिर बताई जा रही है, जबकि नवीन प्रसाद की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। बताया गया है कि नवीन प्रसाद पूर्व में पंचायत समिति के सदस्य रह चुके हैं और वे निवर्तमान पार्षद सुषमा आहूजा के पति हैं।

सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार और टीओपी-1 प्रभारी इंद्रदेव पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। जांच के दौरान मौके से दो खाली कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

टीओपी-2 प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है, वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ कर जरूरी जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM