संथाल परगना में एकलव्य आवासीय विद्यालयों के लिये नामांकन प्रक्रिया शुरू, कक्षा-6 में प्रवेश के लिये विज्ञापन जारी

संथाल परगना में एकलव्य आवासीय विद्यालयों के लिये नामांकन प्रक्रिया शुरू, कक्षा-6 में प्रवेश के लिये विज्ञापन जारी

झारखंड के संथाल परगना प्रमंडल में स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए कक्षा-6 में नामांकन की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। इसको लेकर आधिकारिक विज्ञापन जारी किया गया है। नामांकन से जुड़ी पूरी प्रक्रिया का संचालन झारखंड आश्रम एवं एकलव्य विद्यालय शिक्षा समिति (JAEVES) द्वारा किया जाएगा।

प्रवेश कक्षा-6 के लिए चयन परीक्षा के माध्यम से होगा, जिसका आयोजन राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति छात्र शिक्षा समिति (NESTS) के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा। परीक्षा के संचालन और अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, रांची के प्रमंडलीय संयुक्त निदेशक, कल्याण को सौंपी गई है। चयनित विद्यार्थियों को सरकार की ओर से आवास, भोजन, किताबें, शैक्षणिक सामग्री, चिकित्सा सुविधा सहित सभी आवश्यक सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

आठ विद्यालयों में कक्षा-6 की सीटें

संथाल परगना प्रमंडल के अंतर्गत कुल आठ एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में कक्षा-6 के लिए नामांकन किया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय में 60 विद्यार्थियों का चयन होगा, जिसमें बालक और बालिकाओं की संख्या समान रखी जाएगी।

विद्यालयवार विवरण इस प्रकार है:

दुमका जिला (एकलव्य नॉडल आवासीय उच्च विद्यालय):

  • काठीलोरिखा – 30 लड़के, 30 लड़कियां

  • फिटकोरिया – 30 लड़के, 30 लड़कियां

  • मसलिया – 30 लड़के, 30 लड़कियां

  • पाकुड़ जिला (एकलव्य नॉडल आवासीय उच्च विद्यालय):

    • कुमारभाजा – 30 लड़के, 30 लड़कियां

  • पाकुड़िया – 30 लड़के, 30 लड़कियां

  • गोड्डा जिला (एकलव्य नॉडल आवासीय उच्च विद्यालय):

    • सुंदरपहाड़ी – 30 लड़के, 30 लड़कियां

    जामताड़ा जिला (एकलव्य नॉडल आवासीय उच्च विद्यालय):

    • फतेहपुर – 30 लड़के, 30 लड़कियां

    साहेबगंज जिला (एकलव्य नॉडल आवासीय उच्च विद्यालय):

    • भोगनाडीह – 30 लड़के, 30 लड़कियां

    पात्रता शर्तें

    आवेदन केवल झारखंड राज्य के स्थानीय निवासी छात्र-छात्राएं ही कर सकेंगे। कक्षा-5 में अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन के पात्र होंगे। घर पर अध्ययन कर रहे छात्र भी अपने अभिभावकों के घोषणा पत्र के साथ आवेदन कर सकते हैं।
    आयु सीमा के अनुसार 31 मार्च 2026 को न्यूनतम आयु 10 वर्ष और अधिकतम 13 वर्ष निर्धारित की गई है। दिव्यांग विद्यार्थियों को अधिकतम आयु सीमा में दो वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

    आरक्षण व्यवस्था

    प्रत्येक विद्यालय की 60 सीटों पर आरक्षण इस प्रकार लागू होगा—

    • अनुसूचित जनजाति (ST): 80 प्रतिशत

  • विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG): 8 प्रतिशत

  • DNT/NT/SNT वर्ग: 5 प्रतिशत

  • वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र या विधवा माता-पिता के बच्चे: 3 प्रतिशत

  • परीक्षा से जुड़ी प्रमुख जानकारियां

    • तिथि: 8 मार्च 2026 (रविवार)

  • समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

  • अवधि: 2 घंटे

  • विषय: मानसिक क्षमता, गणित, भाषा (हिंदी/अंग्रेजी)

  • प्रश्नों की संख्या: 100 (ओएमआर शीट आधारित)

  • पंजीयन और प्रवेश पत्र

    आवेदन प्रपत्र जिला कल्याण कार्यालय, समेकित जनजातीय विकास कार्यालय तथा प्रखंड कल्याण पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।
    आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। चयनित विद्यार्थियों के लिए आगे काउंसलिंग और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया भी सरकार की ओर से आयोजित की जाएगी।

    Trending News

    चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
    चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
    Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
    हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
    हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
    Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
    बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
    बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
    Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
    20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
    20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
    Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
    बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
    बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
    Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
    'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
    'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
    Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
    MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
    MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
    Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
    मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
    मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
    Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
    गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
    गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
    Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
    एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
    एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
    Sep 11, 2026, 6:21:00 PM