पलामू में राशन दुकान से 3.27 किलो गां*जा बरामद, संचालक गिरफ्तार

पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। कुकही गांव में एक राशन दुकान के माध्यम से गांजा की खरीद-बिक्री किए जाने की जानकारी पर रविवार को छापेमारी की गई, जिसमें 3 किलो 270 ग्राम गांजा बरामद हुआ और दुकान संचालक गुड्डु कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस को रविवार शाम करीब 4 बजे गुप्त सूचना मिली कि कुकही गांव निवासी नरेश मेहता के पुत्र गुड्डु कुमार अपने राशन दुकान में गांजा छुपाकर रखता है और उसका अवैध कारोबार करता है। सूचना मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी को जानकारी दी गई।

एसपी के निर्देश पर डीएसपी (परीक्षण) राजीव रंजन के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने आरोपी की दुकान पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया, जिसमें प्लास्टिक थैले में रखे 3.27 किलो गांजा को बरामद कर सीलबंद किया गया।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि जांच अभी जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद गांजा किन-किन व्यक्तियों तक सप्लाई किया जाता था।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा

Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी

Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री

Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत

Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज

Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार

Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण

Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान

Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस

Sep 11, 2026, 6:21:00 PM