राजधर रेलवे साइडिंग के पास फा*यरिंग, राहुल सिंह गिरोह के नाम से वायरल हुआ धमकी भरा पोस्ट

राजधर रेलवे साइडिंग के पास फा*यरिंग, राहुल सिंह गिरोह के नाम से वायरल हुआ धमकी भरा पोस्ट

चतरा जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र में स्थित राजधर रेलवे साइडिंग के आसपास गोलीबारी की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस फायरिंग का उद्देश्य किसी को नुकसान पहुंचाने के बजाय इलाके में भय का माहौल बनाना बताया जा रहा है।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित प्रेस बयान में राहुल सिंह गिरोह ने इस वारदात की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पोस्ट में कहा गया है कि राजधर रेलवे साइडिंग के समीप कल्याणपुर चौक पर ट्रांसपोर्टिंग से जुड़े वाहनों को निशाना बनाकर गोलियां चलाई गईं।

गिरोह की ओर से जारी बयान में इस पूरी घटना के लिए मुन्ना अंसारी को जिम्मेदार ठहराया गया है। साथ ही पिपरवार के कोयलांचल क्षेत्र में विभिन्न रेलवे साइडिंग पर काम करने वाले लोगों को चेतावनी दी गई है। पोस्ट में यह भी कहा गया है कि यह कार्रवाई केवल चेतावनी स्वरूप की गई है और पहले की तरह ‘व्यवस्था बनाकर’ काम करने की बात दोहराई गई है। ऐसा नहीं करने पर आगे गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई है।

इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। मौके की जांच के साथ-साथ सोशल मीडिया पर वायरल कथित बयान की प्रामाणिकता की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM