रामपुरहाट-गुमानी रेलखंड में ट्रेन डिरेल कराने की साजिश नाकाम, रेल पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

रामपुरहाट-गुमानी रेलखंड में ट्रेन डिरेल कराने की साजिश नाकाम, रेल पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

हावड़ा डिवीजन के रामपुरहाट-गुमानी रेलखंड पर ट्रेन डिरेल करने के प्रयास में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बड़ी सफलता हासिल की है। मामले में आरपीएफ ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तारी की पुष्टि आरपीएफ निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने की।

जानकारी के अनुसार, 10 जनवरी की रात लगभग 10 से 10.30 बजे के बीच कोटालपोखर और तिलभिट्टा स्टेशनों के बीच पिलर संख्या 156/4 के पास कुछ असामाजिक तत्वों ने रेलवे लाइन में लगभग 5 फीट लंबी कटिंग रख दी थी। यह कटिंग डाउन पटरी में रखी गई थी, जिससे गुजर रही मालगाड़ी से टकराकर आधा दर्जन से अधिक कंक्रीट स्लीपर क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना ट्रेन ड्राइवर ने तुरंत रेलवे प्रशासन को दी।

सूचना मिलने के बाद आरपीएफ और जीआरपी ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच और छापेमारी के दौरान सदर प्रखंड के रानीपुर गांव के यार मोहम्मद शेख, संग्रामपुर के राहुल शेख और कुमारपुर के नाजमी शेख को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की। सभी तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और रिमांड में उनकी और विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

आरपीएफ निरीक्षक ने बताया कि जांच अभी जारी है और यदि इस मामले में अन्य किसी व्यक्ति का नाम सामने आता है तो उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। आरोपियों ने फिलहाल ट्रैक में कटिंग रखने के उद्देश्य के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। इसके संबंध में रिमांड के दौरान और गहन पूछताछ की जाएगी।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM