लोहरदगा में 3 नाबालिग हथि*यार के साथ गिरफ्तार, कैरो लूटकांड में थे संलिप्त

लोहरदगा में 3 नाबालिग हथि*यार के साथ गिरफ्तार, कैरो लूटकांड में थे संलिप्त

लोहरदगा जिले के कैरो थाना क्षेत्र में नाबालिगों से जुड़े हथियार और लूट के मामले का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया। पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है।

एसपी के अनुसार, 29 दिसंबर 2025 को यह सूचना मिली कि ख्वास अंबवा मैदान में कुछ नाबालिग हथियारों के साथ घूम रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई, जिसने तुरंत छापेमारी कर दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान नाबालिगों के पास 12 बोर का देशी कट्टा, लाल रंग की TVS NTORQ स्कूटी और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। जब उनसे हथियार और वाहन के वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वे पेश नहीं कर सके। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ दिन पहले अपने तीसरे साथी के साथ नंदनी डैम से लौट रहे युवकों से हथियार दिखाकर लूटपाट की थी। इस घटना में एक DSLR कैमरा, मोबाइल फोन और नकद राशि लूटे गए थे।

नाबालिगों की निशानदेही पर पुलिस ने भंडरा से तीसरे नाबालिग को भी गिरफ्तार किया, जिसके पास से लूटा गया DSLR कैमरा बरामद कर लिया गया। इससे लूट और हथियार बरामदगी से जुड़े सभी तथ्य स्पष्ट हो गए। बरामद देशी कट्टा के मामले में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत कैरो थाना में कांड संख्या 75/25 दर्ज किया गया है।

एसपी ने बताया कि सभी तीनों नाबालिगों की उम्र लगभग 17 वर्ष है। उन्हें किशोर न्याय अधिनियम के तहत न्यायालय में पेश कर रिमांड होम भेज दिया गया है।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM