लातेहार में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई, निकोटिनयुक्त उत्पाद बेचने वालों पर जुर्माना

लातेहार में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई, निकोटिनयुक्त उत्पाद बेचने वालों पर जुर्माना

अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शोभना टोपनो के निर्देश पर जिले में खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2006 और कोटपा अधिनियम के तहत विशेष जांच अभियान चलाया गया। राज्य सरकार द्वारा निकोटिन युक्त गुटखा और पान मसाला की बिक्री पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।

अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी (एफएसओ) डॉ. मोइन अख्तर और टोबैको कंट्रोल सेल के जिला परामर्शदाता नागेंद्र कुमार ने किया। यह अभियान लातेहार व मनिका थाना क्षेत्र के रांची रोड सहित कई इलाकों में चलाया गया, जिसमें कुल 12 दुकानों की जांच की गई।

जांच के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने और अखाद्य रंगों का उपयोग न करने की सख्त हिदायत दी। एक दुकान को खाद्य लाइसेंस नहीं दिखाने पर नोटिस जारी किया गया। वहीं, जिन प्रतिष्ठानों में कोटपा अधिनियम का उल्लंघन पाया गया, उन पर कुल ₹2,150 का जुर्माना लगाया गया।

अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले में कोई भी दुकानदार निकोटिनयुक्त गुटखा या पान मसाला की बिक्री नहीं करे, अन्यथा आगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Trending News

नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
Aug 30, 2026, 9:51:00 PM
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
Aug 30, 2026, 9:43:00 PM
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
Aug 30, 2026, 9:13:00 PM
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Aug 30, 2026, 8:53:00 PM
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
Aug 30, 2026, 5:55:00 PM
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन  नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
Aug 30, 2026, 5:48:00 PM
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
Aug 30, 2026, 5:28:00 PM
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
Aug 30, 2026, 5:20:00 PM
नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर, 48 टीमों की हुई एंट्री, सांसद खेल महोत्सव के तहत होगा आयोजन
नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर, 48 टीमों की हुई एंट्री, सांसद खेल महोत्सव के तहत होगा आयोजन
Aug 30, 2026, 5:13:00 PM
ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
Aug 30, 2026, 4:58:00 PM