कोडरमा में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती, शहरी स्वास्थ्य केंद्रों के लिये होगी विशेषज्ञों की बहाली

कोडरमा में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती, शहरी स्वास्थ्य केंद्रों के लिये होगी विशेषज्ञों की बहाली

कोडरमा जिले में शहरी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य समिति ने विशेषज्ञ चिकित्सकों और चिकित्सा पदाधिकारियों की अस्थायी नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस क्रम में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, पॉलीक्लिनिक तथा अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

जारी आदेश के अनुसार, 15वें वित्त आयोग के तहत संचालित स्वास्थ्य संस्थानों में विभिन्न विशेषज्ञ सेवाओं के लिए चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी। वॉक-इन इंटरव्यू 22 जनवरी 2026 को सिविल सर्जन कार्यालय, कोडरमा में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित होगा।

इन विभागों में होगी विशेषज्ञों की बहाली
मेडिसिन, प्रसूति एवं स्त्री रोग (ऑब्स एंड गायनी), बाल रोग, नेत्र रोग, त्वचा रोग, मानसिक रोग तथा दंत चिकित्सा विभागों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों का चयन किया जाएगा। पात्रता के तहत अभ्यर्थी के पास मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस के साथ संबंधित विषय में स्नातकोत्तर या विशेष डिग्री होना आवश्यक है। अधिकतम आयु सीमा 67 वर्ष निर्धारित की गई है। मानदेय का निर्धारण साक्षात्कार के दौरान किया जाएगा और भुगतान प्रति घंटे के आधार पर होगा।

डोमचांच में चिकित्सा पदाधिकारी की नियुक्ति
इसके अलावा नगर पंचायत डोमचांच क्षेत्र के वार्ड संख्या 5, शेखसराय में चिकित्सा पदाधिकारी की तैनाती भी की जाएगी। इस पद के लिए एमबीबीएस डिग्री अनिवार्य है। चयनित चिकित्सक को प्रतिमाह 63,000 रुपये मानदेय दिया जाएगा। कार्य अवधि सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है।

शर्तें और निर्देश
जिला स्वास्थ्य समिति ने स्पष्ट किया है कि वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से चयनित चिकित्सकों को भविष्य में नियमित नियुक्ति का कोई दावा नहीं होगा। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि पर अपना बायोडाटा, सभी मूल प्रमाण-पत्र और उनकी प्रतियां लेकर सिविल सर्जन कार्यालय, कोडरमा में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। जिला स्वास्थ्य समिति ने इस पहल को जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM