गांधी मैदान में गूंजा विकसित भारत का संकल्प, PM मोदी के संबोधन का हुआ लाइव प्रसारण

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संबोधित विकसित भारत संकल्प सभा का लाइव प्रसारण बुधवार को जामताड़ा के गांधी मैदान में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने की।

गांधी मैदान में गूंजा विकसित भारत का संकल्प, PM मोदी के संबोधन का हुआ लाइव प्रसारण

जामताड़ा : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संबोधित विकसित भारत संकल्प सभा का लाइव प्रसारण बुधवार को जामताड़ा के गांधी मैदान में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह एवं भाजपा नेत्री सीता सोरेन उपस्थित रहीं।प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम के समापन के बाद गांधी मैदान से मां चंचला चौक होते हुए पूरे बाजार में दीप ज्योति यात्रा निकाली गई।

प्रधानमंत्री मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे हुए हैं - पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे हुए हैं। गुजरात मॉडल को देखकर देश की जनता ने 2014 में उन्हें जनादेश दिया। उनके नेतृत्व में देश में 15 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। विश्व भी मानता है कि मोदी काल में भारत ने आर्थिक विकास में बड़ी छलांग लगाई है। 2047 तक भारत निश्चित रूप से विकसित राष्ट्र बनेगा। भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री के 12 वर्षों के विकास कार्यों को देखकर ही कहा जा सकता है कि 2047 तक विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा। नए अस्पताल, विश्वविद्यालय, गांवों तक पक्की सड़क, किसान हित में आधुनिक खेती और हर घर स्वच्छ जल जैसी योजनाओं ने विकास की नई गाथा लिखी है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि पीएम के संबोधन के बाद सेवा संकल्प अभियान के तहत दीप जलाकर नगर भ्रमण किया गया।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Trending News

 यूपीआई नए चार्ज पर बड़ी खबर, UPI पर लगने वाली फीस टाल सकती है सरकार, शेयर बेचने लगे निवेशक
यूपीआई नए चार्ज पर बड़ी खबर, UPI पर लगने वाली फीस टाल सकती है सरकार, शेयर बेचने लगे निवेशक
Oct 08, 2026, 12:05:00 PM
सेवा संकल्प अभियान के तहत देव घाट में भव्य संध्या गंगा आरती का आयोजन
सेवा संकल्प अभियान के तहत देव घाट में भव्य संध्या गंगा आरती का आयोजन
Oct 08, 2026, 11:49:00 AM
नाना पाटेकर का निधन: सिनेमा के उस चेहरे ने कहा अलविदा, जिसने पर्दे पर किरदारों को जिंदगी दी
नाना पाटेकर का निधन: सिनेमा के उस चेहरे ने कहा अलविदा, जिसने पर्दे पर किरदारों को जिंदगी दी
Oct 08, 2026, 11:29:00 AM
SIR और ज्ञानेश के खिलाफ पटना में विपक्ष का हल्लाबोल, तेजस्वी समेत कई नेता हिरासत में...
SIR और ज्ञानेश के खिलाफ पटना में विपक्ष का हल्लाबोल, तेजस्वी समेत कई नेता हिरासत में...
Oct 08, 2026, 11:26:00 AM
दिनदहाड़े सीएसपी संचालक से लूट, हवाई फायरिंग कर बदमाश फरार
दिनदहाड़े सीएसपी संचालक से लूट, हवाई फायरिंग कर बदमाश फरार
Oct 08, 2026, 11:11:00 AM
SIR मुद्दे को लेकर बरियाही बाजार में इंडिया गठबंधन ने किया विरोध-प्रदर्शन
SIR मुद्दे को लेकर बरियाही बाजार में इंडिया गठबंधन ने किया विरोध-प्रदर्शन
Oct 08, 2026, 10:41:00 AM
EOU की कार्रवाई जारी, कार्यपालक अभियंता के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
EOU की कार्रवाई जारी, कार्यपालक अभियंता के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
Oct 08, 2026, 10:31:00 AM
संतोष बोबंगा ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग में जीता सिल्वर मेडल
संतोष बोबंगा ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग में जीता सिल्वर मेडल
Oct 08, 2026, 10:01:00 AM
INDvsWI : दूसरे टी20 मैच के लिए रांची पहुंची दोनों टीमें, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, कल होगा मैच
INDvsWI : दूसरे टी20 मैच के लिए रांची पहुंची दोनों टीमें, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, कल होगा मैच
Oct 08, 2026, 9:51:00 AM
SIR के खिलाफ महागठबंधन का राजभवन मार्च आज, जिलों में भी प्रदर्शन
SIR के खिलाफ महागठबंधन का राजभवन मार्च आज, जिलों में भी प्रदर्शन
Oct 08, 2026, 9:33:00 AM