हिंसक घटना के बाद पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, कहा-अस्पताल मंदिर है, इसे राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने देंगे

हिंसक घटना के बाद पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, कहा-अस्पताल मंदिर है, इसे राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने देंगे
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 19, 2026, 10:38:00 AM

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी शनिवार को जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचे। बीते दिनों हुई हिंसक घटना के बाद उन्होंने अस्पताल का गहन निरीक्षण किया और व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि अस्पताल में गुंडागर्दी और राजनीति किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगी।

सबसे पहले मंत्री मृतक के आवास पहुंचे। परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें सांत्वना दी। सरकार की ओर से उन्होंने तत्काल 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की और हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया। इसके बाद वे सीधे सदर अस्पताल पहुंचे। 

मंत्री ने आपातकालीन कक्ष, ओपीडी, महिला वार्ड सहित सभी विभागों का मुआयना किया। तोड़फोड़ वाली जगह देखी, सीसीटीवी फुटेज देखे और डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ से घटना के बारे में विस्तार से बातचीत की। निरीक्षण के दौरान एसडीओ, डीएसपी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी साथ में थे। 

सीटीवी और कर्मचारियों की आपबीती सुनने के बाद मंत्री नाराज हो गए। उन्होंने जिला प्रशासन को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि घटना में शामिल सभी लोगों की पहचान कर तुरंत गिरफ्तारी की जाए।  दोषी चाहे पाताल में भी छिपा हो, उसे खोजकर कानून के हवाले किया जाएगा। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

डॉ अंसारी ने कहा कि अस्पताल जनता की जान बचाने का मंदिर है,इसे राजनीति का अखाड़ा और गुंडागर्दी का मैदान बनाने की इजाजत नहीं दी जा सकती। डॉक्टरों और नर्सों पर हमला, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और मरीजों की जान जोखिम में डालना अक्षम्य अपराध है।मंत्री ने आरोप लगाया कि कुछ भाजपा समर्थकों ने माहौल भड़काने का काम किया। 

मृतक के परिजनों को उकसाकर अस्पताल में अराजकता फैलाई गई, जिससे महिला डॉक्टरों और नर्सों को गाली सुननी पड़ी और स्टाफ को जान बचाकर भागना पड़ा। उन्होंने इसे बेहद शर्मनाक बताया।उन्होंने कहा कि अगर किसी से शिकायत थी तो उसका समाधान प्रशासन के पास था, लेकिन कानून हाथ में लेना गलत है।अंत में मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा और निर्बाध स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रतिबद्ध है,जो भी इलाज में बाधा डालेगा, उस पर सबसे सख्त कार्रवाई होगी।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

जामताड़ा: नाला में छात्रों का हल्ला बोल, भ्रष्ट शिक्षा प्रणाली, NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक पर नुक्कड़ सभा
जामताड़ा: नाला में छात्रों का हल्ला बोल, भ्रष्ट शिक्षा प्रणाली, NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक पर नुक्कड़ सभा
Jul 19, 2026, 6:49:00 PM
ABVP के शिल्पकार प्रो.यशवंतराव केलकर की जन्म शताब्दी वर्ष पर विशेष कार्यक्रम, रविशंकर प्रसाद हुए शामिल
ABVP के शिल्पकार प्रो.यशवंतराव केलकर की जन्म शताब्दी वर्ष पर विशेष कार्यक्रम, रविशंकर प्रसाद हुए शामिल
Jul 19, 2026, 6:43:00 PM
बेगूसराय को सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात, कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
बेगूसराय को सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात, कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
Jul 19, 2026, 6:35:00 PM
दुबई जेल में 10 साल की सजा काट रहा गोपालगंज का लाल वतन लौटा, सांसद की पहल से मिली आजादी
दुबई जेल में 10 साल की सजा काट रहा गोपालगंज का लाल वतन लौटा, सांसद की पहल से मिली आजादी
Jul 19, 2026, 6:22:00 PM
विदेश भेजने के नाम पर ठगी, गोपालगंज में युवक से 98 हजार रुपये ऐंठे, प्राथमिकी दर्ज
विदेश भेजने के नाम पर ठगी, गोपालगंज में युवक से 98 हजार रुपये ऐंठे, प्राथमिकी दर्ज
Jul 19, 2026, 5:54:00 PM
जमुई: 'साइकिल यात्रा एक विचार' की 550वीं यात्रा सम्पन्न, 50 पौधे लगाए, बच्चों ने लिया बड़ा संकल्प
जमुई: 'साइकिल यात्रा एक विचार' की 550वीं यात्रा सम्पन्न, 50 पौधे लगाए, बच्चों ने लिया बड़ा संकल्प
Jul 19, 2026, 5:16:00 PM
बोकारो: बैंकों के राष्ट्रीयकरण दिवस पर बैठक, सरकार पर लगाया बड़ा आरोप
बोकारो: बैंकों के राष्ट्रीयकरण दिवस पर बैठक, सरकार पर लगाया बड़ा आरोप
Jul 19, 2026, 5:06:00 PM
मोतिहारी की जया प्रकाश ने NEET में लहराया परचम, नाचने लगी लड़कियां, बजने लगा ढ़ोल नगाड़े
मोतिहारी की जया प्रकाश ने NEET में लहराया परचम, नाचने लगी लड़कियां, बजने लगा ढ़ोल नगाड़े
Jul 19, 2026, 4:54:00 PM
रुन्नीसैदपुर में बड़ा नाव हादसा, बागमती नदी में पलटी नाव, 40  लोग थे सवार
रुन्नीसैदपुर में बड़ा नाव हादसा, बागमती नदी में पलटी नाव, 40 लोग थे सवार
Jul 19, 2026, 4:39:00 PM
धनबाद: जमीन विवाद में रैयतधारकों का दावा, फर्जी दस्तावेज के आधार पर कब्जे की हो रही कोशिश
धनबाद: जमीन विवाद में रैयतधारकों का दावा, फर्जी दस्तावेज के आधार पर कब्जे की हो रही कोशिश
Jul 19, 2026, 4:28:00 PM