हजारीबाग में जंगली हाथियों का कहर जारी, वन विभाग पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

हजारीबाग में जंगली हाथियों का कहर जारी, वन विभाग पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

हजारीबाग जिले में जंगली हाथियों के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शनिवार तड़के कटकमदाग थाना क्षेत्र की नवादा पंचायत अंतर्गत बनहा गांव में एक हाथी के हमले में ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गणेश गोप के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह अहले सुबह शौच के लिए घर से बाहर निकले थे, तभी अचानक सामने आए हाथी ने उन पर हमला कर दिया और कुचल दिया।

यह घटना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन हाथी के हमले से मौत का मामला है। इससे पहले शुक्रवार देर रात हजारीबाग के चुटयारों इलाके में हाथी ने एक दंपति पर हमला कर दिया था। उस घटना में पति की घटनास्थल पर ही जान चली गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल गहराता जा रहा है। बनहा गांव में घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के रेंजर, स्थानीय मुखिया, अन्य जनप्रतिनिधि और सदर विधायक प्रदीप प्रसाद मौके पर पहुंचे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मृतक के परिजनों को सांत्वना देने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा वन विभाग पर फूट पड़ा।

मौके पर मौजूद विधायक प्रदीप प्रसाद ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में हाथियों की नियमित आवाजाही होती है, वहां न तो समय पर माइकिंग कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है और न ही प्रभावी निगरानी की व्यवस्था की गई है। विधायक का आरोप था कि वन विभाग न केवल सुरक्षा इंतजामों में विफल रहा है, बल्कि ग्रामीणों को जागरूक करने में भी पूरी तरह नाकाम साबित हुआ है।

उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि आगे भी इस तरह की घटनाएं होती रहीं, तो वे जिम्मेदार अधिकारियों के दफ्तर तक शव ले जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उनके अनुसार, प्रशासनिक लापरवाही के चलते आम लोगों की जान जाना किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है।

वहीं, वन विभाग के रेंजर घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत करने और स्थिति संभालने में जुटे दिखे, लेकिन मीडिया के सवालों से दूरी बनाए रखी। ग्रामीणों का साफ कहना है कि जब तक हाथियों की निगरानी, नियमित माइकिंग और ठोस सुरक्षा व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक ऐसे जानलेवा हादसों पर लगाम लगना मुश्किल है।

लगातार हो रही मौतों ने एक बार फिर प्रशासन और वन विभाग की तैयारियों पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि इन घटनाओं के बाद जिम्मेदार विभाग ठोस कदम उठाते हैं या ग्रामीणों को यूं ही खतरे के साए में जीना पड़ेगा।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM