जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा से तीन सजायाफ्ता फरार, दो हेड वार्डन निलंबित

जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा से तीन सजायाफ्ता फरार, दो हेड वार्डन निलंबित

झारखंड की सबसे सुरक्षित जेलों में गिनी जाने वाली लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा (जेपी कारा) की सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त सवालों के घेरे में आ गई, जब यहां से तीन सजायाफ्ता कैदी फरार हो गए। घटना को 24 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक फरार बंदियों का कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया है। पुलिस और जेल प्रशासन की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं, हालांकि सफलता अब तक दूर है।

जेल प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया है कि कैदियों ने बैरक संख्या-6 की खिड़की संख्या-4 का ग्रिल काटकर भागने की योजना को अंजाम दिया। यह वारदात देर रात करीब 1:36 बजे से 2:45 बजे के बीच हुई। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि फरारी कोई अचानक उठाया गया कदम नहीं था, बल्कि इसके पीछे पहले से की गई गहरी साजिश थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जेल अधीक्षक चंद्रशेखर प्रसाद सुमन ने लोहसिंघना थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। तीनों फरार कैदियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 224 के तहत केस दर्ज किया गया है। यह प्राथमिकी संख्या 196/2025 के रूप में दर्ज है। साथ ही प्रशासन ने उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं और एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया है। फोरेंसिक टीम कैदियों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड समेत अन्य तकनीकी पहलुओं की भी गहन पड़ताल कर रही है।

हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक के आदेश पर विशेष जांच टीम (एसआईटी) बनाई गई है। कुल पांच अलग-अलग टीमें फरार बंदियों की तलाश में जुटी हुई हैं। हजारीबाग के साथ-साथ धनबाद, रांची और बिहार के संभावित ठिकानों पर भी लगातार छापेमारी की जा रही है।

जांच के दौरान यह तथ्य भी सामने आया है कि फरारी के वक्त घना अंधेरा, धुंध और रात में बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति का कैदियों ने भरपूर लाभ उठाया। नाम न छापने की शर्त पर एक सुरक्षाकर्मी ने बताया कि ऐसे हालात में निगरानी करना बेहद चुनौतीपूर्ण हो जाता है। घटना के अगले दिन जैप-7 के डीएसपी राजेंद्र कुमार ने जेल पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।

लापरवाही पर कार्रवाई, दो हेड वार्डन निलंबित

प्रारंभिक जांच के बाद जेल प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार देर शाम दो स्थायी हेड वार्डन को निलंबित कर दिया। निलंबित कर्मियों में हरेंद्र महतो और उमेश सिंह शामिल हैं। दोनों की तैनाती उसी सेक्टर संख्या-6 के वार्ड नंबर-4 में थी, जहां से तीनों सजायाफ्ता कैदी रॉड काटकर फरार होने में सफल रहे।

प्रशासन का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM