सांप का जहरीला डंक, मासूम की चली गयी जान, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने का आरोप

झारखंड के हजारीबाग जिले से खबर है। यहां केरेडारी इलाके में 15 अगस्त की देर रात जहरीले सांप के डंसने से एक मासूम की मौत हो गयी। मासूम की पहचान छह वर्षीय राजन के रूप में हुई है।

सांप का जहरीला डंक, मासूम की चली गयी जान, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने का आरोप

झारखंड के हजारीबाग जिले से खबर है। यहां केरेडारी इलाके में 15 अगस्त की देर रात जहरीले सांप के डंसने से एक मासूम की मौत हो गयी। मासूम की पहचान छह वर्षीय राजन के रूप में हुई है। वह स्टाफ होटल संचालक विनोद साहू के छोटे भाई पप्पू साहू का पुत्र बताया जा रहा है।

परिजनों के अनुसार बीती रात करीब 12 बजे सोते समय राजन को सांप ने डंस लिया। आनन-फानन में परिवार उसे केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा। परिजनों का आरोप है कि उस समय अस्पताल में न डॉक्टर थे, न नर्स, न कंपाउंडर। ड्यूटी पर सिर्फ एक गार्ड मौजूद था। प्राथमिक उपचार और एंटी-वेनम नहीं मिलने पर बच्चे को तुरंत हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल पहुंचते-पहुंचते डॉक्टरों ने राजन को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि अगर समय पर पहली खुराक और इलाज मिल जाता तो शायद जान बच जाती।

बच्चे की मौत की खबर फैलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। शव को केरेडारी CHC परिसर में रखकर लोगों ने अस्पताल का घेराव किया। ग्रामीणों ने रात में चिकित्सकीय व्यवस्था नहीं रहने और दवाओं की अनुपलब्धता को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों और परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि केरेडारी CHC में प्रभारी चिकित्सक के समय पर उपस्थित नहीं रहने के कारण ऐसी घटनाएं पहले भी होती रही हैं। ये पहला मामला नहीं है। बावजूद इसके प्रभारी के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती। आखिर किसके संरक्षण में प्रभारी अब तक अस्पताल में ठीक से ड्यूटी नहीं कर रही है?

इस घटना ने पूरे केरेडारी-बड़कागांव क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एनटीपीसी जैसी बड़ी कंपनी के संचालन के बावजूद इलाके में बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं हैं। आपात स्थिति में डॉक्टर और एंटी-वेनम नहीं मिलने से मरीजों की जान जोखिम में पड़ जाती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि इस पूरी घटना की घटना की निष्पक्ष जांच हो, रात के समय CHC में डॉक्टर, नर्स और स्वास्थ्यकर्मी की 24 घंटे अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, अस्पताल में पर्याप्त एंटी-वेनम और जरूरी दवाओं की उपलब्धता हो। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान का इंतजार है।

हजारीबाग से सुनील कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

हम पार्टी के राज्य कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने किया ध्वजारोहण
हम पार्टी के राज्य कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने किया ध्वजारोहण
Aug 16, 2026, 12:20:00 PM
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराया
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराया
Aug 16, 2026, 12:15:00 PM
 आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, आरोपी फरार
आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, आरोपी फरार
Aug 16, 2026, 12:12:00 PM
गोपालगंज डीएम ने शान से लहराया तिरंगा, वीर शहीदों को नमन और विकास कार्यों का दिया ब्योरा
गोपालगंज डीएम ने शान से लहराया तिरंगा, वीर शहीदों को नमन और विकास कार्यों का दिया ब्योरा
Aug 16, 2026, 11:56:00 AM
जोगिया हत्याकांड: विधि व्यवस्था को देखते हुए प्रभावित क्षेत्र में धारा 163 लागू
जोगिया हत्याकांड: विधि व्यवस्था को देखते हुए प्रभावित क्षेत्र में धारा 163 लागू
Aug 16, 2026, 11:40:00 AM
चास थाना से महज आधे किलोमीटर पर बड़ी चोरी, चोरों ने सोने-चांदी समेत लाखों लूटे
चास थाना से महज आधे किलोमीटर पर बड़ी चोरी, चोरों ने सोने-चांदी समेत लाखों लूटे
Aug 16, 2026, 11:22:00 AM
बाघ के हमले में किसान की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
बाघ के हमले में किसान की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
Aug 16, 2026, 11:06:00 AM
'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर PM मोदी और CM सम्राट का खास पोस्ट, ऐसे किया याद
'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर PM मोदी और CM सम्राट का खास पोस्ट, ऐसे किया याद
Aug 16, 2026, 10:53:00 AM
चिराग के विधायक की फिसली जुबान, छात्राओं ने पकड़ी विधायक जी की गलती
चिराग के विधायक की फिसली जुबान, छात्राओं ने पकड़ी विधायक जी की गलती
Aug 16, 2026, 10:16:00 AM
स्वतंत्रता दिवस पर एकमा में उल्टा फहरा तिरंगा, वायरल तस्वीर के बाद मचा हड़कंप
स्वतंत्रता दिवस पर एकमा में उल्टा फहरा तिरंगा, वायरल तस्वीर के बाद मचा हड़कंप
Aug 16, 2026, 10:06:00 AM