हजारीबाग में देर रात एनका*उंटर, जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल

हजारीबाग में देर रात एनका*उंटर, जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल

हजारीबाग में देर रात एनका*उंटर, जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jul 24, 2026, 9:54:00 AM

हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र स्थित चंद्रगुप्त कोल परियोजना के बुकरु ट्रांसपोर्टिंग मार्ग पर शुक्रवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी बुकरु ट्रांसपोर्टिंग रोड के आसपास किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में जुटे हैं। सूचना के आधार पर केरेडारी थाना पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान संदिग्धों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें एक अपराधी घायल हो गया।

घटनास्थल की तलाशी के दौरान पुलिस ने एक रिवाल्वर और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। घायल आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है ताकि उसके साथियों और संभावित आपराधिक साजिश के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार देर रात स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है। फरार अपराधियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी और सर्च अभियान चला रही है। पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

हजारीबाग से सुनील कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

पैसे देने के बहाने बुलाकर पिकअप चढ़ा दी, एक की मौत, तीन घायल, गांव में तनाव
पैसे देने के बहाने बुलाकर पिकअप चढ़ा दी, एक की मौत, तीन घायल, गांव में तनाव
Jul 24, 2026, 11:12:00 AM
बोकारो में अपराधियों के बुलंद हौसले, पुलिस मुख्यालय के पास दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग
बोकारो में अपराधियों के बुलंद हौसले, पुलिस मुख्यालय के पास दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग
Jul 24, 2026, 11:07:00 AM
स्क्रीनिंग समिति की बैठक में अहम फैसले, 70 परिवहन कर्मियों को मिलेगा लाभ
स्क्रीनिंग समिति की बैठक में अहम फैसले, 70 परिवहन कर्मियों को मिलेगा लाभ
Jul 24, 2026, 10:56:00 AM
बिहार: रेस्टोरेंट में प्रेमी-प्रेमिका को लेकर बवाल, जमकर चले ईंट-पत्थर
बिहार: रेस्टोरेंट में प्रेमी-प्रेमिका को लेकर बवाल, जमकर चले ईंट-पत्थर
Jul 24, 2026, 10:53:00 AM
'लॉरेंस बिश्नोई गैंग' के नाम पर BJP नेता को धमकी, मांगे 50 लाख रुपये
'लॉरेंस बिश्नोई गैंग' के नाम पर BJP नेता को धमकी, मांगे 50 लाख रुपये
Jul 24, 2026, 10:35:00 AM
मोहम्मदगंज अस्पताल में कब आएंगे डॉक्टर? आजसू ने सरकार से पूछा बड़ा सवाल
मोहम्मदगंज अस्पताल में कब आएंगे डॉक्टर? आजसू ने सरकार से पूछा बड़ा सवाल
Jul 24, 2026, 10:30:00 AM
मुजफ्फरपुर में छात्र प्रदर्शन उग्र, कई स्थानों पर हंगामा और तोड़फोड़, SSP ने संभाला मोर्चा
मुजफ्फरपुर में छात्र प्रदर्शन उग्र, कई स्थानों पर हंगामा और तोड़फोड़, SSP ने संभाला मोर्चा
Jul 24, 2026, 10:22:00 AM
केरेडारी में चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
केरेडारी में चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
Jul 24, 2026, 10:20:00 AM
हजारीबाग में देर रात एनका*उंटर, जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल
हजारीबाग में देर रात एनका*उंटर, जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल
Jul 24, 2026, 9:54:00 AM
जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक, 70 कर्मियों को एसीपी-एमएसीपी का लाभ देने का निर्णय
जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक, 70 कर्मियों को एसीपी-एमएसीपी का लाभ देने का निर्णय
Jul 23, 2026, 8:21:00 PM