हजारीबाग ट्रेजरी कांड में आरोपियों को बड़ा झटका, बेल याचिका खारिज

हजारीबाग ट्रेजरी कांड में आरोपियों को बड़ा झटका, बेल याचिका खारिज

हजारीबाग कोषागार से वेतन मद की लगभग 15 करोड़ रुपये की कथित अवैध निकासी से जुड़े मामले में सीआईडी की विशेष अदालत ने तीन आरोपियों को बड़ी राहत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने खुशबू सिंह, काजल कुमारी और धीरेंद्र सिंह की जमानत याचिकाएं खारिज करते हुए उन्हें फिलहाल रिहा करने से मना कर दिया।

इस मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने पहले अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। बाद में आदेश सुनाते हुए विशेष अदालत ने जमानत देने से इंकार कर दिया।

यह मामला मूल रूप से हजारीबाग के लोहसिंघना थाना कांड संख्या 32/2026 के तहत दर्ज किया गया था। बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी सीआईडी को सौंप दी गई। इसके बाद सीआईडी ने 24 अप्रैल 2026 को सीआईडी थाना कांड संख्या 05/2026 दर्ज कर स्वतंत्र जांच शुरू की।

जांच एजेंसी के अनुसार, इस कथित वित्तीय अनियमितता में कई लोगों की भूमिका सामने आई है। गिरफ्तार आरोपियों में एसपी कार्यालय, हजारीबाग के मुख्य लेखापाल एवं कथित मास्टरमाइंड शंभू कुमार, उनकी पत्नी काजल कुमारी, सहयोगी रजनीश कुमार सिंह उर्फ पंकज सिंह, उनकी पत्नी खुशबू सिंह तथा बिहार के गया जिले के कांच थाना क्षेत्र निवासी धीरेंद्र सिंह शामिल हैं।

सीआईडी का आरोप है कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से वेतन मद से करीब 15 करोड़ रुपये की अवैध निकासी को अंजाम दिया। अदालत ने मामले की गंभीरता और जांच की स्थिति को देखते हुए तीनों आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं। फिलहाल सीआईडी पूरे मामले की जांच आगे बढ़ा रही है और वित्तीय लेनदेन से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Trending News

केरेडारी में सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
केरेडारी में सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
Sep 02, 2026, 10:45:00 PM
गोपालगंज में होटल अंकिता पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अनैतिक गतिविधियों के आरोप में कई युवक-युवतियां हिरासत में
गोपालगंज में होटल अंकिता पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अनैतिक गतिविधियों के आरोप में कई युवक-युवतियां हिरासत में
Sep 02, 2026, 7:48:00 PM
700 एकड़ में इंडस्ट्रियल एरिया, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर बड़ा फैसला, सम्राट कैबिनेट में 27 एजेंडों पर मुहर
700 एकड़ में इंडस्ट्रियल एरिया, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर बड़ा फैसला, सम्राट कैबिनेट में 27 एजेंडों पर मुहर
Sep 02, 2026, 7:36:00 PM
हजारीबाग एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
हजारीबाग एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
Sep 02, 2026, 7:06:00 PM
कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
Sep 02, 2026, 5:52:00 PM
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
Sep 02, 2026, 5:49:00 PM
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
Sep 02, 2026, 5:09:00 PM
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sep 02, 2026, 5:04:00 PM
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
Sep 02, 2026, 4:59:00 PM
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
Sep 02, 2026, 4:54:00 PM