गर्री खुर्द से बरियातू सड़क निर्माण में घोर अनियमितता, ग्रामीणों ने जेई को बुलाकर खोली पोल

गर्री खुर्द से बरियातू सड़क निर्माण में घोर अनियमितता, ग्रामीणों ने जेई को बुलाकर खोली पोल

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत गर्री खुर्द से बरियातू तक 2.300 किमी पथ सुदृढ़ीकरण कार्य में बड़े पैमाने पर अनियमितता का मामला सामने आया है। शिलापट्ट के अनुसार 22/09/2025 को सांसद मनीष जायसवाल की उपस्थिति में विधायक रोशन लाल चौधरी द्वारा इस सड़क का शिलान्यास किया गया था, लेकिन निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कालीकरण कार्य में मानकों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ग्रामीणों ने जेई जागेश्वर सर को मौके पर बुलाकर सड़क की फिटनेस की जांच कराई, जिसमें भारी गड़बड़ियां पाई गईं। 

ग्रामीणों का कहना है कि कालीकरण से पहले सड़क की सही ढंग से सफाई तक नहीं की गई। बिना झाड़ू लगाए, धूल-मिट्टी पर ही तारकोल बिछाया जा रहा है, जो कुछ ही दिनों में उखड़कर कबाड़ हो जाएगा। स्थानीय जनप्रतिनिधि उप मुखिया ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है। विभाग और संवेदक की मिलीभगत से सरकारी पैसे की बर्बादी हो रही है। अगर समय रहते काम में सुधार नहीं किया गया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर इस काम को बंद कराया जाएगा। 

ग्रामीणों का आरोप है कि शिलान्यास बोर्ड तो लगा दिया गया, लेकिन काम की गुणवत्ता पर कोई ध्यान नहीं है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि घटिया निर्माण नहीं रोका गया तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीण ने इस पूरे मामले को लेकर उच्च अधिकारियों से जांच और कार्रवाई की मांग की है।

हजारीबाग से सुनील कुमार ठाकुर की रिपोर्ट  

Trending News

केरेडारी में सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
केरेडारी में सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
Sep 02, 2026, 10:45:00 PM
गोपालगंज में होटल अंकिता पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अनैतिक गतिविधियों के आरोप में कई युवक-युवतियां हिरासत में
गोपालगंज में होटल अंकिता पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अनैतिक गतिविधियों के आरोप में कई युवक-युवतियां हिरासत में
Sep 02, 2026, 7:48:00 PM
700 एकड़ में इंडस्ट्रियल एरिया, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर बड़ा फैसला, सम्राट कैबिनेट में 27 एजेंडों पर मुहर
700 एकड़ में इंडस्ट्रियल एरिया, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर बड़ा फैसला, सम्राट कैबिनेट में 27 एजेंडों पर मुहर
Sep 02, 2026, 7:36:00 PM
हजारीबाग एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
हजारीबाग एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
Sep 02, 2026, 7:06:00 PM
कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
Sep 02, 2026, 5:52:00 PM
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
Sep 02, 2026, 5:49:00 PM
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
Sep 02, 2026, 5:09:00 PM
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sep 02, 2026, 5:04:00 PM
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
Sep 02, 2026, 4:59:00 PM
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
Sep 02, 2026, 4:54:00 PM